---Advertisement---

Shan Masood Marriage:पाकिस्तानी क्रिकेटर Sarfaraz Ahmed ने गाया ‘हां मैने भी प्यार किया है’ गाना, इस नए हुनर से लूट ली महफिल

Shan Masood Marriage: इस समय शादियों का महीना चल रहा है। कई खिलाड़ी शादी के बंधन में बंधते नजर आए। शादी करने वाले खिलाडियों की लिस्ट में भारत की तरफ से क्रिकेटर केएल राहुल और अक्षर पटेल वहीं पाकिस्तान की तरफ से शान मसूद और शादाब खान ने शादी रचाई। आपको बता दें कि क्रिकेटर ...

Read more

Avatar of Prakash Singh

By: Prakash Singh

Published: जनवरी 28, 2023 5:11 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

Shan Masood Marriage: इस समय शादियों का महीना चल रहा है। कई खिलाड़ी शादी के बंधन में बंधते नजर आए। शादी करने वाले खिलाडियों की लिस्ट में भारत की तरफ से क्रिकेटर केएल राहुल और अक्षर पटेल वहीं पाकिस्तान की तरफ से शान मसूद और शादाब खान ने शादी रचाई। आपको बता दें कि क्रिकेटर शान ने अपनी शादी 20 जनवरी को पेशावर में की।इस शादी में पाकिस्तान के कई दिगज्ज खिलाड़ी शामिल हुए। वहीं अब शादी का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस वायरल हो रहे वीडियो में पाकिस्तान टीम के बेहतरीन खिलाड़ी व पूर्व कप्तान सरफराज अहमद, शान मसूद के निकाह में गाना गाते हुए नजर आ रहे हैं।

Also Read: अपने मालिक के साथ कॉफी डेट पर गई 3 बिल्लियां, क्यूट Viral Video देख आप भी मुस्कुराने पर हो जाएंगे मजबूर

‘हां मैने भी प्यार किया है’ का गया गाना

सोशल मीडिया पर आए दिन कुछ न कुछ वायरल होता रहा है ऐसे में पाकिस्तान के खिलाड़ी शान मसूद की निगाह में गाना गानें का एक वीडियो वायरल हुआ है। वायरल हो रहे इस वीडियो में सरफराज अक्षय कुमार की फिल्म “हां मैने भी प्यार किया है” का गाना मुबारक हो तुमको यह शादी तुम्हारी..सदा खुश रहो ये दुआ है हमारी गाते हुए नजर आ रहे है. इस वीडियो को सोशल मीडिया पर भी खूब पसंद किया जा रहा है। आपको बता दें कि इस वीडियो में पाकिस्तान के खिलाड़ी शान मसूद मुस्कुराते हुए दिखाई पड़ रहे हैं।

लंबे अंतराल के बाद दिखाई पड़ेंगे सरफराज

सरफराज अहमद की काफी समय के बाद मैच में वापसी हुई है। ऐसे में उनके फैंस काफी खुश नजर आ रहे हैं। आपको बता दें कि बल्लेबाज सरफराज अहमद 4 साल के बाद टेस्ट मैच से अपनी वापसी की है। बल्लेबाज की यह वापसी काफी शानदार रही क्योंकि उन्होंने आते ही न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में सेंचुरी ठोकी। वहीं दूसरे मैच में भी छक्कों की बौछार कर शतक जड़ा था।

Also Read: Bigg Boss 16 के घर से एविक्ट हुआ यह स्ट्रांग कंटेस्टेंट, बिग बॉस से पंगा लेना पड़ा भारी

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Prakash Singh

Prakash Singh

प्रकाश सिंह पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, प्रकाश DNP India वेब साइट में बतौर content writer काम कर रहे हैं। उन्होंने श्री राम स्वरूप मेमोरियल यूनिवर्सिटी लखनऊ से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है। प्रकाश खेल के अलावा राजनीति और मनोरंजन की खबर लिखते हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Lionel Messi

अक्टूबर 7, 2026

Shoaib Malik

अक्टूबर 2, 2026

IND vs WI 2nd ODI

अक्टूबर 1, 2026

Asian Games 2026

सितम्बर 30, 2026

CM Yogi Adityanath

सितम्बर 29, 2026

Asian Games 2026

सितम्बर 29, 2026