---Advertisement---

Paris Olympics 2024: मनु भाकर ने हासिल किया नया कीर्तिमान! दो पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला, पीएम मोदी ने दी बधाई

Paris Olympics 2024: निशानेबाज मनु भाकर ने मंगलवार को इतिहास रच दिया। वह पहली महिला खिलाड़ी बन गई है जिसने एक ही ओलंपिक में दो पदक जीता है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: जुलाई 30, 2024 2:05 अपराह्न | Updated: जुलाई 30, 2024 6:21 अपराह्न

Paris Olympics 2024
Follow Us
---Advertisement---

Paris Olympics 2024: पेरिस ओलंपिक का आगाज हो चुका है। भारतीय एथलीटों ने अपना दम दिखाना शुरू भी कर दिया है। इसी बीच भारत की निशानेबाज मनु भाकर ने मंगलवार को इतिहास रच दिया। मनु भाकर पहली ऐसी भारतीय महिला खिलाड़ी बन गई है जिन्होंने एक ही ओलंपिक में दो पदक जीतकर इतिहास रच दिया।

पीएम मोदी ने जीत पर दी बधाई

आपको बता दें कि पीएम मोदी ने अपने सोशल मीडिया पर लिखा “हमारे निशानेबाज हमें गौरवान्वित करते रहेंगे! बधाई हो realmanubhaker और सरबजोत सिंह को ओलंपिक में 10 मीटर एयर पिस्टल मिश्रित टीम स्पर्धा में कांस्य पदक जीतने के लिए। इन दोनों ने शानदार कौशल और टीम वर्क दिखाया है।

भारत अविश्वसनीय रूप से प्रसन्न है। मनु के लिए, यह उनका लगातार दूसरा ओलंपिक पदक है, जो उनकी निरंतर उत्कृष्टता और समर्पण को दर्शाता है”।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दी बधाई

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भी अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लिखा कि “शूटिंग की मिश्रित टीम 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में भारत के लिए कांस्य पदक जीतने पर मनु भाकर और सरबजोत सिंह को बधाई!

मनु भाकर ने एक ही ओलंपिक खेलों में दो पदक जीतने वाली भारत की पहली महिला निशानेबाज बनकर इतिहास रच दिया है। उसने हमें बेहद गौरवान्वित किया है। मैं उन्हें और सरबजोत सिंह को भविष्य में और अधिक उपलब्धि हासिल करने की शुभकामनाएं देती हूं”।

सरबजोत सिंह के कोच ने जताई खुशी

निशानेबाज मनु भाकर और सरबजोत सिंह ने 10 मीटर एयर पिस्टल मिश्रित टीम स्पर्धा में कांस्य जीतकर भारत को दूसरा पदक दिलाया। इसी को लेकर सरबजोत सिंह के सहायक कोच, गौरव सैनी ने न्यूज एजेंसी एएनआई से बात करते हुए कहा कि “यह बहुत अच्छा लगता है। पूरे देश को उन पर गर्व है। वे बड़ी मेहनत से इस मुकाम तक पहुंचे हैं और कांस्य पदक जीता है। सरबजोत ने अपने सभी पदक जीतने के लिए कड़ी मेहनत की है। वह बहुत अनुशासित है”।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rashifal 16 April 2026

अप्रैल 15, 2026

Heatwave Alert 16 April 2026

अप्रैल 15, 2026

Anurag Dhanda

अप्रैल 15, 2026

कल का मौसम 16 April 2026

अप्रैल 15, 2026

CM Yogi Adityanath

अप्रैल 15, 2026

Artificial Intelligence

अप्रैल 15, 2026