---Advertisement---

Paris Olympics 2024: हिंदी भाषा को मिली वैश्विक पहचान, सम्मान पर लोगों ने दी अपनी प्रतिक्रिया; जानें डिटेल

Paris Olympics 2024: पेरिस ओलंपिक का आगाज हो चुका है। भारतीय एथलीट पेरिस ओलंपिक में हिस्सा लेने के लिए पेरिस पहुंच चुके है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: जुलाई 27, 2024 1:52 अपराह्न

Paris Olympics 2024
Follow Us
---Advertisement---

Paris Olympics 2024: आपको बता दें कि पेरिस ओलंपिक का आगाज हो चुका है। भारतीय खिलाड़ी पेरिस ओलंपिक में हिस्सा लेने के लिए पेरिस पहुंच चुके है। जानकारी के मुताबिक कुल 78 एथलीट पेरिस पहुंचे है। शुक्रवार को 33वें ओलंपिक खेलों के इस आकर्षक उद्घाटन में फ्रांस की विशाल सांस्कृतिक विविधता, क्रांतिकारी ऊर्जा, शानदार शिल्प कौशल और वास्तुशिल्प चमत्कार को पेश किया गया। पेरिस ओलंपिक 2024 के शानदार उद्घाटन समारोह में विविधता और एकता पर प्रकाश डाला गया। इसी बीच भारतीय एथलीट भी अपनी पोशाक को लेकर काफी चर्चा में दिखे। लंपिक में हिंदी भाषा को वरियता देना पूरे भारत के लिए गर्व की बात है। इस पर लोगों ने जमकर अपनी प्रतिक्रिया दी है।

हिंदी भाषा को वैश्विक रूप में मिली पहचान

आपको बता दें कि पेरिस ओलंपिक 2024 के समारोह में फ्रांसीसी महिलाओं की जीवनियां 6 अलग-अलग भाषाओं में वर्णित की गईं थीं। सबसे खास बात यह है कि इसमे हिंदी भाषा को भी शामिल किया गया था। इनमें फ्रेंच, अंग्रेजी, चीनी, अरबी, स्पेनिश और हिंदी भाषा शामिल थी। गौरतलब है कि ओलंपिक में हिंदी भाषा को वरियता देना पूरे भारत के लिए गर्व की बात है।

ट्रेडिशनल लुक में दिखे भारतीय एथलीट

ध्वजवाहक के रूप में दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधु और टेबल टेनिस के दिग्गज ए शरथ कमल के नेतृत्व में भारतीय दल ने एक यादगार प्रवेश किया। महिलाओं ने सुंदर साड़ियाँ पहनी थीं और पुरुषों ने राष्ट्रीय रंगों में पारंपरिक कुर्ता-पायजामा पहना था। समारोह में कुल 78 भारतीय एथलीटों और अधिकारियों ने भाग लिया, जो भारत के लिए गर्व का क्षण था।

हिंदी भाषा को मिली वैश्विक पहचान पर लोगों की प्रतिक्रिया

इतिहास में दर्ज होगा यह ओलंपिक

मालूम हो कि खेल के इतिहास में पूर्ण रूप से जेंडर इक्वेलिटी हासिल करने वाला यह पहला आधुनिक ओलंपिक खेल हो गया है। खास बात यह का कि इस वर्ष ओलंपिक में पुरूष और महिला प्रतियोगियों का सामान संख्या है। ऐसे मे यह ओलंपिक इतिहास के पन्नों में दर्ज हो जाएगा।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rashifal 12 August 2026

अगस्त 11, 2026

कल का मौसम 12 August 2026

अगस्त 11, 2026

jharkhand Students Protest

अगस्त 11, 2026

Noida International Airport

अगस्त 11, 2026

Anurag Dhanda

अगस्त 11, 2026

Rain Alert 12 August 2026

अगस्त 11, 2026