---Advertisement---

PBKS VS KKR IPL 2023: पंजाब किंग्स के इस नए बल्लेबाज ने Tim Southee से लिया पंगा तो ऐसे मिला जवाब, देखें VIDEO

PBKS VS KKR IPL 2023: इंडियन प्रीमियर लीग के 16वें सीजन का दूसरा मैच पंजाब किंग्स और कोलकाता नाइटराइडर्स के बीच खेला जा है. केकेआर और पंजाब किंग्स के बीच दूसरा मैच मोहाली क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है.

Avatar of Ravi Ranjan Raja

By: Ravi Ranjan Raja

Published: अप्रैल 1, 2023 5:36 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

PBKS VS KKR IPL 2023: इंडियन प्रीमियर लीग के 16वें सीजन का दूसरा मैच पंजाब किंग्स और कोलकाता नाइटराइडर्स के बीच खेला जा है। केकेआर और पंजाब किंग्स के बीच दूसरा मैच मोहाली क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। दूसरे में मैच में केकेआर के तेज गेंदबाज और पंजाब किंग्स के सलामी बल्लेबाज प्रभसिमरन सिंह के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

प्रभसिमरन सिंह और टिम साउदी के बीच हुई जंग

दरअसल, पंजाब किंग्स के सलामी बल्लेबाज प्रभसिमरन सिंह ने दूसरा ओवर करने आए टिम साउदी पर अटैक करना दिया। प्रभसिमरन सिंह ने साउदी की पहली गेंद पर फ्लिक शॉट खेलकर फाइनलेग की दिशा में शानदार चौका बटौरा, इसकी अगली गेंद पर प्रभसिमरन सिंह आगे बढ़े और मिड ऑफ एरिया में चौका लगा दिया, इसके बाद साउदी में बचने के लिए शॉट गुड लेंथ पर गेंद की जिसे प्रभसिमरन सिंह ने मिडऑन के ऊपर से खेलते हुए गेंद को स्टैंड में पहुंचा दिया और पहली तीन गेंदों पर 14 रन बटौर लिए, लेकिन अब बारी थी साउदी की और साउदी ने लेग स्टंप के बाहर गेंद की लेकिन इस बार प्रभसिमरन सिंह गेंद को हिट नहीं कर पाए और विकेटकीपर के हाथो कैच आउट हो गए। यहां देखें प्रभसिमरन सिंह और टिम साउदी के बैटल का वीडियो

Also Read: CSK vs GT IPL 2023: IPL के ओपनिंग मैच में मोहम्मद शमी ने रचा इतिहास, लगाया विकेटों का शतक

दर्शकों ने प्रभसिमरन सिंह की बैटिंग का जमकर लिया आनंद

प्रभसिमरन सिंह और टीम साउदी के बीच हुए इस बैटल का स्टेडियम में मौजूद दर्शकों ने खूब आंनद लिया। दोनों खिलाड़ियों के इस बैटल का वीडियो आईपीएल की आधिकारिक वेबसाइट पर पोस्ट किया गया, वहीं फैंस को भी दोनों खिलाड़ियों का यह बैटल काफी पसंद आया। प्रभसिमरन सिंह 12 गेंदों पर 23 रन बनाकर आउट हुए इस दौरान उन्होंने 2 चौके और दो छक्के लगाए। खबर लिखे जानें तक पंजाब किंग्स ने 20 ओवर में पांच विकेट के नुकसान पर 191 रन बना लिए हैं और केकेआर को यह मुकाबला जीतने के लिए 192 रनों का टारगेट दिया है।

Also Read: PBKS VS KKR IPL 2023: पंजाब किंग्स के इस बल्लेबाज के सामने Sunil Narine बेबस, जमकर लुटाए रन

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rishabh Pant

अगस्त 8, 2026

Hardik Pandya

अगस्त 2, 2026

Commonwealth Games 2026

अगस्त 1, 2026

Virat Kohli

जुलाई 24, 2026

Virat Kohli

जुलाई 22, 2026

FIFA World Cup 2026

जुलाई 20, 2026