---Advertisement---

PBKS VS RR IPL 2023: रोमांचक मैच में पंजाब ने राजस्थान को 5 रनों से हराया, Sam Curran बने मैच के हीरो

PBKS VS RR IPL 2023: आईपीएल 2023 का 8वां मुकाबला पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला गया।

Avatar of Divyanshu Rao

By: Divyanshu Rao

Published: अप्रैल 5, 2023 11:46 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

PBKS VS RR IPL 2023: आईपीएल 2023 का 8वां मुकाबला पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला गया। रोमांचक मैच में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए पंजाब किंग्स को राजस्थान रॉयल्स को 5 रनों से हराया। पंजाब किंग्स ने इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में 197 रन बनाए और राजस्थान रॉयल्स को मुकाबला जीतने के लिए 20 ओवरों में 198 रनों का लक्ष्य दिया, राजस्थान रॉयल्स की टीम पंजाब किंग्स के 197 रनों के लक्ष्य को 20 ओवरों में पूरा नहीं कर पाई और 20 ओवरों में सिर्फ 192 रन बना पाई।

प्रभसिमरन सिंह ने खेली आतिशी पारी

राजस्थान रॉयल्स ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया और पंजाब किंग्स पहले बल्लेबाजी करने के लिए उतरी। पंजाब किंग्स ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में 197 रन बना। पंजाब किंग्स के सलामी बल्लेबाज प्रभसिमरन सिंह और शिखर धवन ने शानदार बल्लेबाजी की। प्रभसिमरन सिंह ने 34 गेंदों पर 60 रनों की पारी खेली तो वहीं कप्तान शिखर धवन ने भी 86 रनों की नाबाद पारी खेली। प्रभसिमरन सिंह ने अपनी 60 रनों की पारी के दौरान सात चौके और तीन छक्के लगाए।

Also Read: PBSK VS RR IPL 2023: Jitesh Sharma ने राजस्थान के बेहतरीन स्पिनर को जमकर धोया, देखें वीडियो

धवन ने खेली कप्तानी पारी

वहीं कप्तान शिखर धवन ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 56 गेंदों पर 86 रन बनाए। इस दौरान शिखर धवन ने 9 चौके और तीन छक्के लगाए। शिखर धवन के अलावा मध्यक्रम में जितेश शर्मा और शाहरुख खान ने अच्छी पारी खेली। जितेश शर्मा ने 27 रनों की तेज पारी खेली थी वहीं शाहरुख खान 11 रन बनाकर आउट हुए। वहीं राजस्थान के लिए सबसे सफल गेंदबाज जेसन होल्डर रहे। जेसन होल्डर ने चार ओवर में 29 रन देकर दो विकेट लिए।

राजस्थान का टॉप ऑर्डर रहा फ्लॉप

पंजाब किंग्स के 198 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी राजस्थान रॉयल्स की शुरुआत काफी खराब रही। राजस्थान रॉयल्स के दो विकेट महज 26 रनों पर गिर गए। सलामी बल्लेबाज आर अश्विन बिना खाता खोले आउट हुए तो वहीं यशस्वी जायसवाल सिर्फ 11 रन बनाकर आउट हुए। लेकिन राजस्थान रॉयल्स का टॉप ऑर्डर फ्लॉर रहा। लेकिन मध्यक्रम के बल्लेबाजी ने आखिरी ओवरों में मैच को जीत के करीब ले गए लेकिन टीम को जीत नहीं दिला पाए। राजस्थान के लिए सबसे अधिक रन संजू सैमसन ने बनाए। सैमसन ने 42 रनों की कप्तानी पारी खेली। वहीं आखिरी टार ओवरों में शिमरेन हेमीमीर ने कुछ अच्छे शॉट खेलकर स्कोर को जीत के करीब ले गए लेकिन राजस्थान उसके बाद भी टारगेट से 6 रन दूर रह गई और राजस्थान रॉयल्स को 5 रनों से हार का सामना करना पड़ा।

Also Read: PBSK VS RR IPL 2023: Jitesh Sharma ने राजस्थान के बेहतरीन स्पिनर को जमकर धोया, देखें वीडियो

Avatar of Divyanshu Rao

Divyanshu Rao

दिव्यांशु राव DNP INDIA Hindi में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं। दिव्यांशु पिछले तीन साल से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। वे स्पोर्ट्स बीट पर पिछले दो साल से काम कर रहे हैं। इससे पहले वे ईटीवी भारत में काम कर चुके हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rafael Jodar Viral Video

मई 30, 2026

Vaibhav Sooryavanshi

मई 30, 2026

Vaibhav Suryavanshi

मई 29, 2026

IPL 2026

मई 28, 2026

IPL 2026

मई 27, 2026

Arjun Tendulkar

मई 24, 2026