---Advertisement---

‘जीत के लिए खेले मनोरंजन के लिए नहीं’, इंग्लैड की हार पर पूर्व कप्तान Geoffrey Boycott का फूटा गुस्सा

Geoffrey Boycott: एशेज सीरीज के पहले मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को 2 विकेट से करारी मात दी थी। इस मैच को जीतने के लिए इंग्लैंड की टीम ने भरकस कोशिश की लेकिन, वह इस मैच को अपने नाम नहीं कर सके और मुकाबले में 0-1 से पिछड़ गए है। इसी बीच इंग्लैंड के पूर्व ...

Read more

Avatar of Lokesh sharma

By: Lokesh sharma

Published: जून 22, 2023 4:30 अपराह्न

Played to win, not for fun, former captain Geoffrey Boycott got angry on England's defeat
Follow Us
---Advertisement---

Geoffrey Boycott: एशेज सीरीज के पहले मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को 2 विकेट से करारी मात दी थी। इस मैच को जीतने के लिए इंग्लैंड की टीम ने भरकस कोशिश की लेकिन, वह इस मैच को अपने नाम नहीं कर सके और मुकाबले में 0-1 से पिछड़ गए है। इसी बीच इंग्लैंड के पूर्व कप्तान ज्योफ्री बॉयकॉट ने टीम की बैजबॉल नीति पर सवाल खड़े किए है और अपने खिलाड़ियों को जमकर लताड़ लगाई है।

इंग्लैड के पूर्व कप्तान ने लगाई फटकार

इग्लैंड पहले मुकाबले को जीतने में विफल रहा। इस मैच में इंग्लैड की टीम ने पहली पारी महज 393 रनों पर ही घोषित कर दी थी। इसके बाद ऑस्ट्रेलियाई टीम ने इस बात का फायदा उठाते हुए शानदार जीत दर्ज की। इसी पर इग्लैंड के पूर्व कप्तान ने पूरी इंग्लैंड की टीम को लताड़ लगाई है। उन्होंने ने ‘द टेलीग्राफ’ के लिए अपने कॉलम में लिखा,

“इंग्लैंड एशेज को नुमाइशी सीरीज बनाकर दम लेगा। बैजबॉल को इतनी तवज्जो देने से उनका नजरिया यह हो गया है कि जीत से ज्यादा मनोरंजन अहम है। इंग्लैंड के सपोर्टर हालांकि एशेज में जीत को सर्वोपरि रखते हैं। तेजी से रन बनाना, चौके छक्के जड़ना अच्छा है लेकिन एशेज पर से नजर नहीं हटनी चाहिए। अगर ऑस्ट्रेलिया एशेज जीतकर ले गई तो हमें बहुत बुरा लगेगा और तब यह बेमानी हो जाएगा कि हमने कितना मनोरंजन किया।”

ये भी पढ़ें: मां बनने के लिए करीना से लेकर काजोल तक इन एक्‍ट्रेसेस को सहना पड़ा दर्द, कॉम्प्लिकेशन के बाद घर में गूंजी किलकारी

बैजबॉल नीति की बुराई

इंग्लैंड के पूर्व कप्तान का मानना है कि यह खेल हमारे लिए बहुत बड़ा है। इसमें इंग्लैंड को जीत के लिए खेलना होगा ना कि मनोरंजन के लिए। इसी पर उन्होंने आगे कहा कि,

“अगर इंग्लैंड जीतने के लिए नहीं खेल रहा तो एशेज का क्या महत्व है। यह सिर्फ नुमाइशी मैच बन जाएंगे. यहां मनोरंजन नहीं, जीत सबसे अहम है। क्रिकेट भी शतरंज की तरह है, जहां कई मौकों पर डिफेंस अपनाना पड़ता है। कई बार संयम की जरूरत होती है। सिर्फ आक्रमण ही अहम नहीं है।”

ये भी पढ़ें: Goat milk: अमृत के सामान है बकरी का दूध! osteoporosis समेत कई बीमारियों के लिए है रामबाण दवा

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Lokesh sharma

Lokesh sharma

लोकेश शर्मा बीते 2 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने मेरठ सुभारती विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में M.A की पढ़ाई की है। यह कई बड़े संस्थान में बतौर Sports Content Writer और Editor के तौर पर काम कर चुके हैं। जिनमें सबसे बड़ा नाम SportzWiki and Cricketer Addictor in hindi है। फिलहाल लोकश DNP India में बतौर कांटेक्ट एडिटर स्पोर्ट्स डेस्क पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Arjun Tendulkar

मई 24, 2026

Rishabh Pant

मई 20, 2026

Vaibhav Sooryavanshi

मई 20, 2026

MS Dhoni

मई 19, 2026

Ishan Kishan

मई 19, 2026

Gautam Gambhir

मई 18, 2026