---Advertisement---

Premanand Maharaj के आशीर्वाद से Virat Kohli ने फतह किया IPL 2025 खिताब! क्या फिर Anushka Sharma संग पहुंचेंगे राधा केली कुंज?

गुरु Premanand Maharaj से आशीर्वाद मिलने के बाद विराट कोहली ने अथक प्रयासों और शानदार प्रदर्शन की बदौलत अपनी टीम RCB को IPL 2025 का खिताब जीताया है। ऐसे में सवाल उठ रहे हैं कि क्या Virat Kohli एक बार फिर अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा व बच्चों के साथ गुरु प्रेमानंद महाराज का आशीर्वाद लेने राधा केली कुंज जाएंगे।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: जून 4, 2025 10:48 पूर्वाह्न

Premanand Maharaj
Follow Us
---Advertisement---

Premanand Maharaj: सात्विक विचारधारा से लबालब भरे विराट कोहली ने अंतत: आईपीएल का खिताब जीत लिया है। 17 वर्षों से IPL खिताब के इंतजार में जुटे RCB समर्थकों के बीच खुशी की लहर दौड़ पड़ी है। इस बीच गुरु प्रेमानंद महाराज की चर्चा जोरों पर है। दरअसल, जब Virat Kohli अपने क्रिकेट कैरियर में विषम परिस्थिति से गुजर रहे थे, तो उन्होंने पत्नी अनुष्का शर्मा संग पहुंचकर प्रेमानंद महाराज का आशीर्वाद लिया था। आज जब IPL 2025 का खिताब रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने जीता है, तो इसे Premanand Maharaj के आशीर्वाद व टीम की अथक प्रयासों से जोड़कर देखा जा रहा है। जनवरी 2023 के बाद मई 2025 में भी विराट कोहली ने पत्नी Anushka Sharma संग राधा केली कुंज पहुंचकर गुरु प्रेमानंद का आशीर्वाद लिया था। यही वजह है कि ये पूछा जा रहा क्या आईपीएल फाइनल जीतने के बाद विराट कोहली फिर राधा केली कुंज जाएंगे?

गुरु Premanand Maharaj के आशीर्वाद से Virat Kohli ने फतह किया IPL 2025 खिताब!

वो दौर भला कौन भूल सकता है जब विराट कोहली के लिए समय अनुकूल नहीं था। ओडीआई से लेकर टी-20 और टेस्ट मुकाबलों तक में किंग कोहली को जूझना पड़ रहा था। फिर Virat Kohli ने पहले 4 जनवरी, 2023 को पत्नी अनुष्का शर्मा और बच्चों के साथ गुरु प्रेमानंद महाराज का आशीर्वाद लिया। इसके बाद विराट 13 मई, 2025 को भी औचक राधा केली कुंज पहुंचे और Premanand Maharaj से गुरु मंत्र लिया था। अंतत: प्रेमानंद महाराज के इस अनुयायी ने किला फतह करते हुए IPL 2025 का खिताब जीत लिया है।

सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफॉर्म पर विराट कोहली और Anushka Sharma की वो तस्वीर वायरल है, जिसमें दोनों गुरु Premanand Maharaj को दंडवत प्रणाम करते नजर आ रहे हैं। वो प्रेमानंद महाराज ही थे जिन्होंने कोहली को गुरु मंत्र दिया था कि जीवन में विपरीत समय या कष्ट आना ईश्वर की कृपा का संकेत है। ऐसे वक्त में धैर्य से काम लेना चाहिए। अब अंतत: उन्हीं के आशीर्वाद से Virat Kohli की टीम RCB ने पंजाब किंग्स को हराकर अहमदाबाद के नरेन्द्र मोदी स्टेडियम में परचम लहराया है।

क्या फिर पत्नी Anushka Sharma संग प्रेमानंद महाराज का आशीर्वाद लेने पहुंचेंगे विराट कोहली?

इस सवाल का पुख्ता जवाब तो किंग कोहली और उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा ही दे सकते हैं। हालांकि, ये सवाल ढ़ेर सारे क्रिकेट प्रशंसकों के मन में है। दरअसल, Virat Kohli या अनुष्का शर्मा पहले धार्मिक क्रिया-कलापों में बेहद कम दिलचस्पी रखते थे। फिर धीरे-धीरे इनकी रुचि बढ़ी और कोहली-अनुष्का ने पहले Premanand Maharaj का आशीर्वाद लिया और बाद में अयोध्या के हनुमानगढ़ी पहुंच कर दर्शन-पूजन किए। ऐसे में बड़ा सवाल है कि क्या IPL 2025 का खिताब जीतने के बाद भी विराट कोहली और Anushka Sharma, राधा केली कुंज पहुंचकर प्रेमानंद महाराज का आशीर्वाद लेंगे।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

PM Modi

अप्रैल 16, 2026

कल का मौसम 17 April 2026

अप्रैल 16, 2026

Heatwave Alert 17 April 2026

अप्रैल 16, 2026

Anurag Dhanda

अप्रैल 16, 2026

Delhi Viral Video

अप्रैल 16, 2026

Bhagwant Mann

अप्रैल 16, 2026