---Advertisement---

PSL 2026 में फिर हुआ विवाद, Mohammad Amir और पाकिस्तानी क्रिकेटर के बीच हुई तीखी झड़प; PCB ने उठाया सख्त कदम

PSL 2026: वीरवार को पीएसएल 2026 के रावलपिंडीज और इस्लामाबाद यूनाइटेड के बीच मैच के दौरान मोहम्मद आमिर और फहीम अशरफ के मध्य तीखी बहस देखने को मिली। इस पर पीसीबी ने कड़ी कार्रवाई की।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: अप्रैल 25, 2026 11:33 पूर्वाह्न

PSL 2026
Follow Us
---Advertisement---

PSL 2026: भारत के आईपीएल यानी इंडियन प्रीमियर लीग की टक्कर लेनी वाली पाकिस्तानी क्रिकेट लीग में एक बार फिर विवाद हो गया है। पीएसएल यानी पाकिस्तान सुपर लीग के वर्तमान एडिशन में अब तक कई मसले सामने आ चुके हैं। ऐसे में ताजा मामला दो खिलाड़ियों के मध्य लड़ाई का है। जी हां, पीएसएल 2026 के दौरान रावलपिंडीज और इस्लामाबाद यूनाइटेड के बीच मैच हुआ। इस मुकाबले में पाकिस्तान के स्टार तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर और फहीम अशरफ के बीच जमकर तल्ख नौंकझोक देखने को मिली।

पीएसएल 2026 में मोहम्मद आमिर और फहीम अशरफ के बीच तीखी बहस

वीरवार को कि कराची के नेशनल स्टेडियम में रावलपिंडीज और इस्लामाबाद यूनाइटेड के बीच मैच में मोहम्मद आमिर और फहीम अशरफ के मध्य तीखी बहस हुई। इस्लामाबाद यूनाइटेड की बल्लेबाजी चल रही थी, इस दौरान पारी के 17वें ओवर में आमिर ने रावलपिंडीज के बैटर फहीम अशरफ को आउट किया। अपांयर ने आउट दे दिया था, मगर फहीम मैदान से बाहर जाने में हिचक रहे थे। इस दौरान आमिर ने बैटर को जमकर बुरा-भला बोला, जिसके बाद फहीम अशरफ ने भी पलटकर कुछ अनुचित शब्दों का इस्तेमाल किया। साथ ही बैटर ने आमिर को अपना बल्ला भी दिखाया। इस दौरान मैदान पर अन्य खिलाड़ियों ने आगे आकर दोनों के मध्य बीच-बचाव किया।

पीएसएल 2026 के ताजा मसले पर पीसीबी ने लिया कठोर एक्शन

वहीं, मोहम्मद आमिर और फहीम अशरफ के बीच हुई इस बहस के बाद पीसीबी यानी पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने दोनों खिलाड़ियों को खेल भावना को नुकसान पहुंचाने का दोषी माना। ऐसे में पीसीबी ने सख्त एक्शन लेते हुए पीएसएल 2026 कोड ऑफ कंडक्ट के तहत लेवल-1 का आरोपी माना।

पीसीबी ने कहा, ‘आमिर पीएसएल आचार संहिता के अनुच्छेद 2.5 का उल्लंघन करने के दोषी पाए गए। यह अनुच्छेद “ऐसी भाषा, कार्य या हाव-भाव का इस्तेमाल करने से संबंधित है, जो किसी मैच के दौरान किसी बल्लेबाज के आउट होने पर उसे अपमानित करे या उसकी ओर से आक्रामक प्रतिक्रिया भड़का सके।’ जबकि दूसरी ओर, अशरफ ने अनुच्छेद 2.21 का उल्लंघन किया, जो “खेल की प्रतिष्ठा को धूमिल करने” से संबंधित है। ऐसे में दोनों ही खिलाड़ियों पर मैच फीस का 10 फीसदी का जुर्माना लगाया गया।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rashifal 20 September 2026

सितम्बर 19, 2026

कल का मौसम 20 September 2026

सितम्बर 19, 2026

Rain Alert 20 September 2026

सितम्बर 19, 2026

CM Bhagwant Mann

सितम्बर 19, 2026

Lucknow News

सितम्बर 19, 2026

CM Yogi Adityanath

सितम्बर 19, 2026