---Advertisement---

PSL 2026: पाकिस्तान ने फिर किया क्रिकेट को शर्मिंदा, बॉल-टैम्परिंग विवाद के लपेटे में आए कई पाक खिलाड़ी, क्या अब PCB लेगा ऑस्ट्रेलिया की तरह सख्त एक्शन?

PSL 2026: पाकिस्तान की पीएसएल अब पाकिस्तान शर्मिंदा लीग बन गई है। रविवार को कराची किंग्स और लाहौर कलंदर्स के बीच मैच के दौरान लाहौर के खिलाड़ियों पर बॉल-टैम्परिंग का आरोप लगा है।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: मार्च 30, 2026 10:59 पूर्वाह्न

PSL 2026
Follow Us
---Advertisement---

PSL 2026: पाकिस्तान ने कितनी मुश्किलों के बाद पीएसएल यानी पाकिस्तान सुपर लीग को शुरू किया। मगर अब लगता है कि पाकिस्तान को बार-बार बेइज्जत पसंद है। पीएसएल एक बार फिर विवादों में आ गया है। ऐसे में क्रिकेट जगत में पाकिस्तान का एक बार फिर मजाक उड़ रहा है। इस बार मजाक का कारण खुद पाकिस्तान के खिलाड़ियों ने दिया है। जी हां, रविवार को पीएसएल में कराची किंग्स और लाहौर कलंदर्स के बीच मुकाबला चल रहा था। ऐसे में लाहौर कलंदर्स के खिलाफ बॉल टैम्परिंग का आरोप लगा है, जिसके बाद कई नामचीन प्लेयर्स पर शिकंजा कसा जा सकता है।

पीएसएल 2026 में कई पाक खिलाड़ियों पर लगा बॉल टैम्परिंग का आरोप

वहीं, पाकिस्तान की लीग क्रिकेट पीएसएल में उठे बॉल टैम्परिंग भूचाल के बाद क्रिकेटर फखर जमान पर गंभीर आरोप लगा है। वहीं, पीसीबी यानी पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने कहा, ‘मैच रेफरी रोशन महानामा की अगुवाई में हुई अनुशासन समिति की सुनवाई के दौरान फखर ने अपने ऊपर लगे आरोपों से इनकार किया। अगले 48 घंटों के भीतर एक और सुनवाई होनी है, जिसके बाद मैच रेफरी अपना फैसला सुनाएंगे।’ ऐसे में अगर पाक क्रिकेटर दोषी पाए जाते हैं, तो लेवल 3 के अपराध के लिए कम से कम सजा एक मैच का बैन है।

क्या है पीएसएल 2026 का बॉल टैम्परिंग विवाद

रविवार को पीएसएल 2026 में तब विवाद शुरू हो गया, जब लाहौर कलंदर्स के तेज गेंदबाज हारिस रऊफ मुकाबले का आखिरी ओवर डालने आए। विपक्षी टीम कराची किंग्स को मुकाबला जीतने के लिए 14 रनों की दरकार थी। इस दौरान बॉलर एंड पर हारिस रऊफ के साथ कप्तान शाहीन शाह अफरीदी, बल्लेबाज जमान एक साथ खड़े थे और तीनों मिलकर बातचीत कर रहे थे।

इस दौरान तीनों ने अलग-अलग तरह से गेंद को हाथ में लिया। ऐसे में फील्ड अंपायर फैसल अफरीदी को कुछ संदेह हुआ, उन्होंने गेंद अपने पास मंगवाई। फिर बॉल की जांच हुई। इस दौरान ऑन-फील्ड अंपायर, बांग्लादेश के शरफुद्दौला के साथ लंबी चर्चा हुई। इसके बाद दोनों ने मिलकर निर्णय लिया और कराची की टीम को पांच पेनल्टी रन दिए। साथ ही नई गेंद भी मंगवाई गई। इस घटना के बाद कराची किंग्स की टीम 4 विकेट जीत गई।

क्या पीसीबी लेगा ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट की तरह सख्त एक्शन?

मालूम हो साल 2018 में ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी स्टीव स्मिथ, डेविड वॉर्नर और कैमरून बैनक्रॉफ्ट पर गेंद के साथ छेड़छाड़ करने का आरोप लगा था। साउथ अफ्रीका के केप टाउन में घटी इस घटना के बाद ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट ने सख्त कार्रवाई करते हुए आरोपित खिलाड़ियों के खिलाफ कड़ा एक्शन लिया था। स्टीव स्मिथ और डेविड वॉर्नर पर एक साल का प्रतिबंध लगाया था। वहीं, बैनक्रॉफ्ट को 9 महीने के लिए घरेलू क्रिकेट से दूर रखा गया था। ऐसे में पीएसएल 2026 में घटी इस घटना के बाद पीसीबी पर भी सख्त एक्शन लेने का दबाव बढ़ गया है।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Ganga Expressway

मार्च 30, 2026

LPG Shortage

मार्च 30, 2026

RR Vs CSK IPL 2026

मार्च 30, 2026

US-Israel-Iran War

मार्च 30, 2026

Rashifal 30 March 2026

मार्च 29, 2026

Tamil Nadu Assembly Elections 2026

मार्च 29, 2026