---Advertisement---

R Ashwin की पत्नी ने राजकोट टेस्ट छोड़ने पर किया खुलासा, कहा- ‘500 और 501 के बीच बहुत कुछ हुआ’

R Ashwin: भारत के दिग्गज ऑफ स्पिनर्स में से एक रविचंद्रन अश्विन ने भारत के लिए कई अहम मौके पर अपनी बेस्ट परफॉर्मेंस दी है। आपको बता दें कि भारत और इग्लैंड के बीच खेली जा रही है मौजूदा टेस्ट सीरीज के तीसरे टेस्ट के बीच में आर अश्विन को पारिवारिक इमरजेंसी के चलते मैच ...

Read more

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: फ़रवरी 19, 2024 2:07 अपराह्न

R Ashwin
Follow Us
---Advertisement---

R Ashwin: भारत के दिग्गज ऑफ स्पिनर्स में से एक रविचंद्रन अश्विन ने भारत के लिए कई अहम मौके पर अपनी बेस्ट परफॉर्मेंस दी है। आपको बता दें कि भारत और इग्लैंड के बीच खेली जा रही है मौजूदा टेस्ट सीरीज के तीसरे टेस्ट के बीच में आर अश्विन को पारिवारिक इमरजेंसी के चलते मैच को बीच में ही छोड़कर वापस घर जाना पड़ा। इस दौरान आर अश्विन को लगभग 48 घंटों तक दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

R Ashwin के 500 विकेट लेने पर पत्नी ने की तारीफ

ऐसे में आर अश्विन की पत्नी पृथ्वी नारायणन ने 500 विकेट लेने पर उनकी तारीफ की। साथ ही तीसरे टेस्ट से 48 घंटे दूर रहने पर उन्होंने कहा कि ये उनकी जिंदगी के सबसे लंबे 48 घंटे थे। अश्विन की पत्नी ने उनकी जिंदगी के सबसे लंबे 48 घंटों को याद करके इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट लिखा है।

अश्विन की पत्नी ने याद किए सबसे लंबे 48 घंटे

अश्विन की पत्नी ने लिखा, ‘हमने इस 500 विकेट का हैदराबाद टेस्ट से इंतजार किया है, लेकिन वहां नहीं हुआ और दूसरे मैच में भी नहीं हो सका। इसके बाद मैंने एक टन मिठाइयां खरीदी और परिवार वालों को बांटा। 500 और 501 के बीच बहुत कुछ हुआ। हमारे जीवन के सबसे लंबे 48 घंटे। क्या अभूतपूर्व उपलब्धि है। क्या अद्भुत आदमी है, मुझे आप पर बेहद गर्व है और मैं आपसे बहुत प्यार करती हूं।’

राजकोट टेस्ट से दोबारा जुड़ गए थे अश्विन

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने राजकोट टेस्ट के दूसरे दिन का खेल खत्म होने के बाद तुरंत जानकारी देते हुए कहा अश्विन के बीच मैच से जाने की घोषणा की। अश्विन ने राजकोट टेस्ट में अपनी करियर का 500वां विकेट लिया और इसके कुछ समय बाद ही उन्हें पारिवारिक कारणों के चलते अपने घर चेन्नई लौटना पड़ा। हालांकि, वह चौथे दिन के खेल के लिए टीम के साथ जुड़ने में कामयाब रहे।

बीसीसीआई ने की खास व्यवस्था

आपको बता दें कि भारत ने राजकोट के तीसरे टेस्ट मैच में भारत की 434 रनों की बड़ी जीत में अहम भूमिका निभाई। अश्विन ने अपने छह ओवर में सिर्फ 19 रन देकर 1 विकेट अपने नाम किया। चौथे दिन के टी ब्रेक के बाद जैसी ही अश्विन मैदान पर उतरे तो पूर्व भारतीय कोच रवि शास्त्री ने ऑन एयर खुलासा किया कि अश्विन की वापसी के लिए बीसीसीआई ने एक चार्टड प्लेन की व्यवस्था की थी। इसी वजह से वह समय पर पहुंच गए और उन्हें फिर से खेलने की मंजूरी मिल गई।

कप्तान रोहित शर्मा ने अश्विन के फैसले को ठहराया सही

वहीं, भारत के कप्तान रोहित शर्मा ने अश्विन की व्यावसायिकता की सराहना की और बताया कि कैसे वह जल्द से जल्द टीम में शामिल होने के लिए वापस आए। रोहित ने कहा, ‘वह परिवार के साथ रहना चाहता था, जो कि बिल्कुल सही बात थी। यह उसके लिए अच्छा था और रास्ता बनाना और टीम का हिस्सा बनना उसके चरित्र और उस तरह का व्यक्ति दिखाता है। हम उसे वापस पाकर खुश थे।’

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।   

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Harry Kane

अक्टूबर 27, 2026

Jharkhand News

अक्टूबर 26, 2026

Anushka Sharma and Virat Kohli

अक्टूबर 26, 2026

Jharkhand News

अक्टूबर 23, 2026

Hardik Pandya

अक्टूबर 20, 2026

Viral Video

अक्टूबर 19, 2026