---Advertisement---

Ranji Trophy 2022-23: दिल्ली की टीम ने किया 42 साल बाद चमत्कार, मुंबई को 8 विकेट से हराकर रचा इतिहास

Ranji Trophy 2022-23: भारत में इस समय रणजी ट्रॉफी (Ranji Trophy 2022-23) का सीजन खेला जा रहा है और इस सीजन में कुछ ऐसा देखने को मिला है जो पिछले 42 सालों में देखने को नहीं मिला था। यानि दिल्ली की टीम ने मुंबई की टीम को आज 8 विकेट से हराकर इतिहास रचते हुए ...

Read more

Avatar of Himanshu Singh

By: Himanshu Singh

Published: जनवरी 20, 2023 2:08 अपराह्न

Ranji Trophy 2022-23
Follow Us
---Advertisement---

Ranji Trophy 2022-23: भारत में इस समय रणजी ट्रॉफी (Ranji Trophy 2022-23) का सीजन खेला जा रहा है और इस सीजन में कुछ ऐसा देखने को मिला है जो पिछले 42 सालों में देखने को नहीं मिला था। यानि दिल्ली की टीम ने मुंबई की टीम को आज 8 विकेट से हराकर इतिहास रचते हुए 42 साल बाद मुंबई की टीम को रणजी ट्रॉफी में हराया है। आप को यह भी बता दें कि रणजी ट्रॉफी के 88 साल के इतिहास में यह केवल दूसरी बार है जब मुंबई की टीम रणजी ट्रॉफी में दिल्ली की टीम से हारी है।

दोनों टीमों की पहली पारी

दिल्ली और मुंबई के मैच में दिल्ली की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। पहले बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई की टीम ने अपनी पहली पारी में 293 रन पर ही ऑलआउट हो गई। मुंबई की टीम की तरफ से शानदार फॉर्म में चल रहे सरफराज खान ने शानदार शतक जड़ते हुए 125 रनों की पारी खेली। तो वहीं दिल्ली की टीम ने अपनी पहली पारी में 369 रन बनाए और पहली पारी में 76 रनों की बढ़त ले ली। दिल्ली टीम की तरफ से वैभव रावल ने 114 रनों की बेहतरीन पारी खेली।

Also Read: SARFARAZ KHAN को टीम इंडिया में जगह नहीं मिलने पर SUNIL GAVASKAR का खौला खून, बोले – ‘स्लिम लड़के चाहिए तो फैशन शो में जाओ’

दिल्ली की टीम ने जीता 8 विकेट से मैच

पहली पारी में 76 रनों से पिछड़ने के बाद मुंबई की टीम ने अपनी दूसरी पारी में भी फ्लॉप रही और टीम मात्र 170 रन पर ही ऑलआउट हो गई। दूसरी पारी में मुंबई के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने 51 रनों की पारी खेली और कोई अन्य बल्लेबाज नहीं चला। तो वहीं दिल्ली टीम की तरफ से दिविज मेहरा ने दूसरी पारी में शानदार गेंदबाजी की और मात्र 30 रन देकर 5 विकेट झटके। मुंबई द्वारा दिए गए 95 रनों के लक्ष्य को दिल्ली की टीम ने 2 विकेट के नुकसान पर आसानी से बना ली और मुंबई की टीम को 42 साल बाद मात दी है।

Also Read: SA20 2023: ‘इसे कहते हैं बेहतरीन फील्डिंग’ JAMES NEESHAM ने उलटी तरफ हवा में उड़कर एक हाथ से लपक लिया कैच, देखें VIDEO

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।  

Avatar of Himanshu Singh

Himanshu Singh

Himanshu Singh is a content writer and journalist. He writes on multiple niches such as National, Politics and Sports.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

MS Dhoni

मई 13, 2026

Sai Sudharsan

मई 13, 2026

Hardik Pandya

मई 12, 2026

Shreyas Iyer

मई 12, 2026

Urvil Patel

मई 11, 2026

Bhuvneshwar Kumar

मई 11, 2026