---Advertisement---

लाइव कोमेंट्री में Ravi Shastri ने चेतेश्वर पुजारा को लगाई जमकर लताड़, पूर्व खिलाड़ी ने गिल से सीखने की दी नसीहत

Ravi Shastri: भारतीय टीम विश्व टेस्टचैम्पियनशिप के फाइनल मुकाबले में बल्ले और गेंद दोनों से खेल के पहले और दूसरे दिन बुरी तरह से फ्लॉप रही। टीम इंडिया इस मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया के सामने दोनों ही पक्ष में कमजोर नजर आई। टीम का ना तो कोई बल्लेबाज कुछ कर सका ना ही गेंदबाज कुछ करिश्मा ...

Read more

Avatar of Lokesh sharma

By: Lokesh sharma

Published: जून 9, 2023 12:09 अपराह्न

लाइव कोमेंट्री में Ravi Shastri ने चेतेश्वर पुजारा को लगाई जमकर लताड़, पूर्व खिलाड़ी ने गिल से सीखने की दी नसीहत
Follow Us
---Advertisement---

Ravi Shastri: भारतीय टीम विश्व टेस्टचैम्पियनशिप के फाइनल मुकाबले में बल्ले और गेंद दोनों से खेल के पहले और दूसरे दिन बुरी तरह से फ्लॉप रही। टीम इंडिया इस मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया के सामने दोनों ही पक्ष में कमजोर नजर आई। टीम का ना तो कोई बल्लेबाज कुछ कर सका ना ही गेंदबाज कुछ करिश्मा कर सके। हालांकि, इन सब के बावजूद भी भारतीय टीम के पूर्व क्रिकेटर और कोमेंटेटर रवि शास्त्री ने लाइव मैच के दौरान ही टीम के सीनियर खिलाड़ी चेतेश्वर पुजारा को जमकर लताड़ लगाई है। वह उनसे काफी ज्यादा गुस्से में नजर आ रहे है। इसी पर उन्होंने अपनी प्रतिक्रिया दी है।

पुजारा पर भड़के रवि शास्त्री

469 रनों के पहाड़नुमा लक्ष्य का पीछा करते हुए टीम इंडिया को एक ठोस शुरुआत की जरूरत थी। लेकिन, दोनों ही ओपनर बल्लेबाज शुभमन गिल और रोहित शर्मा ने टीम के लिए पहले विकेट के लिए 30 रन ही जोड़े। इसके बाद कोहली भी कुछ ठीक नहीं खेल सके। वह भी सस्ते में लौटे। लेकिन, रवि शास्त्री इन सब से ज्यादा चेतेश्वर पुजारा से काफी ज्यादा नाराज चल रहे है। वह गेंद को छोड़ने के चक्कर में कैमरन ग्रीन की गेंद पर क्लीन बोल्ड हो गए थे। इसी पर उन्होंने कहा कि,

‘यह इसे छोड़कर खराब कर रहा है। इसे गेंद तक जाना चाहिए और शॉट लेना चाहिए था। जिस तरह से गेंद छोड़ रहे थे ऑफ स्टंप्स दिख रहा था। यह भयानक गलती है।’

इसे भी पढ़ेंः Modi Government के 9 साल की उपलब्धियों पर Jaishankar का चीन पर तंज- ‘भारत अब झूठी बातों में नहीं फंसता’

गिल ने भी की वहीं गलती

शुभमन गिल पुजारा से पहले गेंद को छोड़ने के चक्कर में अपना विकेट गवां बैठे थे। गिल बोलेंड की इनस्विंगर गेंद से बुरी तरह चकमा खा गए थे। हालांकि, इसके बाद भी पुजारा को उनसे कुछ सीखने को नहीं मिला। वह भी गेंद को छोड़ने के चक्कर में अपना विकेट उसी प्रकार से खो बैठे। उन्हें ऑफ स्टंप की गेंद को छोड़ना भारी पड़ गया है। इसी पर रवि शास्त्री ने कहा कि,

‘हम इंग्लैंड में गेंद छोड़ने के बारे में बात करते हैं और हम हमेशा यह जानने के बारे में बात करते हैं कि आपका ऑफ स्टंप कहां है। देखिए, शुभमन गिल अपने फुटवर्क के साथ थोड़ा आलसी हैं, लेकिन पुजारा यह देखकर बहुत निराश होंगे। उन्हें गेंद की ओर जाना चाहिए था। यह समझ से परे है।’

गौरतलब है कि पुजारा को इस मैच में टीम इंडिया का महत्वपूर्ण अंग माना जा रहा था। लेकिन, वो इस मुकाबले में अपने बल्ले से टीम इंडिया के लिए कुछ कमाल नहीं कर सके और अपना विकेट महज 14 रन पर ही गेंदबाज को गिप्ट के तौर पर देकर पवेलियन लौटे।

इसे भी पढ़ेंः Amarnath Yatra 2023 पर आतंकी हमले का खुफिया अलर्ट जारी, एजेंसियों ने ISI के इस प्लान को किया डिकोड

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Lokesh sharma

Lokesh sharma

लोकेश शर्मा बीते 2 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने मेरठ सुभारती विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में M.A की पढ़ाई की है। यह कई बड़े संस्थान में बतौर Sports Content Writer और Editor के तौर पर काम कर चुके हैं। जिनमें सबसे बड़ा नाम SportzWiki and Cricketer Addictor in hindi है। फिलहाल लोकश DNP India में बतौर कांटेक्ट एडिटर स्पोर्ट्स डेस्क पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rafael Jodar Viral Video

मई 30, 2026

Vaibhav Sooryavanshi

मई 30, 2026

Vaibhav Suryavanshi

मई 29, 2026

IPL 2026

मई 28, 2026

IPL 2026

मई 27, 2026

Arjun Tendulkar

मई 24, 2026