---Advertisement---

IND vs SA : जड्डू के जादू के आगे क्लीन बोल्ड हुई साउथ अफ्रीका, भारत ने दर्ज़ की लगातार आठवीं जीत

ICC ODI World Cup 2023 भारत बनाम साउथ अफ्रीका मुकाबले में भारत ने साउथ अफ्रीका को 243 रन से हराया। भारत की इस जीत के जीरो जड़ेजा रहे, उन्होंने साउथ अफ्रीका के 5 विकेट चटकाए।

Avatar of DNP न्यूज़ डेस्क

By: DNP न्यूज़ डेस्क

Published: नवम्बर 5, 2023 9:11 अपराह्न | Updated: नवम्बर 6, 2023 11:58 पूर्वाह्न

google
Follow Us
---Advertisement---

IND vs SA : वर्ल्ड कप में आज हुए भारत बनाम साउथ अफ्रीका मुकाबले में भारत में 243 रन से जीत दर्ज़ की। भारत की ये वर्ल्ड कप 2023 में लगातार 8 वीं जीत रही। भारत के लिए रविंद्र रविंद्र जडेजा ने 5 विकेट चटकाए और साउथ अफ्रीका की टीम को केवल 83 रन बनाकर ऑल आउट कर दिया।

रविंद्र जडेजा का चला जादू

साउथ अफ्रीका के खिलाफ रविंद्र जडेजा ने 9 ओवर में 33 रन देकर 5 विकेट चटकाए। उन्होंने अपने पहले ही ओवर की दूसरी गेंद पर साउथ अफ्रीका के कप्तान बावूमा को 11 रन बनाकर चलता किया। फिर 12.5 ओवर में रविंद्र जडेजा ने हेनरिच क्लासेन को मात्र 1 रन बनाकर पवेलियन भेजा। रविंद्र जडेजा यहां नहीं रुके उन्होंने अपने अगले ही ओवर की तीसरी गेंद पर डेविड मिलर का विकेट निकाला। भारत मूल के केशव महाराज को जड्डू ने सिर्फ 7 रन बनाकर पवेलियन भेजा। अपना पांचवां विकेट जड़ेजा ने 26.2 ओवर में रबाडा को आउट करके लिया।

रविंद्र जडेजा के अलावा शमी और कुलदीप के हाथ दो-दो विकेट आए। वहीं मोहम्मद सिराज के हाथ एक विकेट लगा।

भारत की तूफानी बल्लेबाजी

साउथ अफ्रीका के खिलाफ भारत ने तूफानी बल्लेबाजी की। कप्तान रोहित शर्मा ने शुरआत में ही 24 गेंदों पर 40 रन की पारी खेली। इसके बाद विराट ने 101 रन की नाबाद पारी खेली। श्रेयस का बल्ला भी खूब बोला। उन्होंने 77 रन की आतिशी पारी खेली। सूर्यकुमार यादव ने भी 22 रन की महत्वपूर्ण पारी खेली। इसके बाद जड्डू ने 15 गेंदों में 29 रन बनाकर भारत का स्कोर 326 पहुंचाया।

भारत की 8 वीं जीत

कोलकाता के ईडन गार्डन में साउथ अफ्रीका को हराकर भारत ने टूर्नामेंट में अपनी लगातार आठवीं जीत दर्ज़ की। भारत वर्ल्ड कप 2023 पॉइंट्स टेबल में 8 जीत और 16 अंक के साथ पहले स्थान पर है। साथ ही भारत World Cup 2023 की पहली टीम है जिसने सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई किया है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of DNP न्यूज़ डेस्क

DNP न्यूज़ डेस्क

DNP न्यूज़ डेस्क उत्कृष्ट लेखकों एवं संपादकों का एक प्रशिक्षित समूह है. जो पिछले कई वर्षों से भारत और विदेश में होने वाली महत्वपूर्ण खबरों का विवरण और विश्लेषण करता है.उच्च और विश्वसनीय न्यूज नेटवर्क में डीएनपी हिन्दी की गिनती होती है. मीडिया समूह प्रतिदिन 24 घंटे की ताजातरीन खबरों को सत्यता के साथ लिखकर जनता तक पहुंचाने का कार्य निरंतर करता है
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

MS Dhoni

मई 13, 2026

Sai Sudharsan

मई 13, 2026

Hardik Pandya

मई 12, 2026

Shreyas Iyer

मई 12, 2026

Urvil Patel

मई 11, 2026

Bhuvneshwar Kumar

मई 11, 2026