---Advertisement---

RCB vs DC WPL 2023: 4 ओवर 29 रन और 5 विकेट, विमेंस लीग में दिखा इस US की तेज गेंदबाज का जलवा, देखें Video

लक्ष्य का पीछा करने उतरी आरसीबी की टीम 163 रन ही बना सकी। वहीं, इस लीग में हमें दूसरे मैच में ही तारा नारिस ने 5 विकेट झटक अपनी गेंद से जलवा बिखेरा।

Avatar of Himanshu Singh

By: Himanshu Singh

Published: मार्च 5, 2023 8:59 अपराह्न

RCB vs DC WPL 2023
Follow Us
---Advertisement---

RCB vs DC WPL 2023: विमेंस प्रीमियर लीग की शुरुआत हो चुकी है और आज मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम पर रॉयल चैलेंजर बैंगलोर और दिल्ली कैपिटल्स के (RCB vs DC WPL 2023) बीच लीग का दूसरा मैच खेला गया। आज के मुकाबले में RCB टीम की कप्तान स्मृति मंधाना ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली कैपिटल्स की तीन ने 20 ओवर में 223/2 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी आरसीबी की टीम 163 रन ही बना सकी। वहीं, इस लीग में हमें दूसरे मैच में ही तारा नारिस ने 5 विकेट झटक अपनी गेंद से जलवा बिखेरा।

तारा नारिस ने झटके 5 विकेट

दिल्ली टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए अपने 20 ओवर में 223 रन बनाई। बड़े स्कोर का पीछा करने उतरी आरसीबी की टीम ने अच्छी शुरुआत की। लेकिन यूनाइटेड स्टेट की महिला तेज गेंदबाज तारा नारिस जो की दिल्ली कैपिटल्स की टीम से खेल रही हैं और वह जब गेंदबाजी करने आई तब उन्होंने अपनी बेहतरीन गेंदबाजी से पूरा मैच पलट दिया। तारा नारिस ने शानदार गेंदबाजी करते हुए अपने 4 ओवर में 29 रन देकर 5 विकेट झटकी। उन्होंने जिस तरह सभी विकेट हासिल किया उसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

Also Read: RCB VS DC WPL 2023: कागजी शेर हुए मैदान पर ढेर, अपने पहले मैच में ही RCB महिला टीम को मिली 60 रनों से करारी हार

यहां देखें वीडियो:

https://www.wplt20.com/videos/usas-tara-norris-takes-the-wpl-flight-with-five-for-in-her-first-match-6321805732112

बल्ले से शैफाली वर्मा ने किया बल्ले से कमाल

भारतीय महिला टीम की युवा बल्लेबाज शैफाली वर्मा WPL में दिल्ली कैपिटल्स टीम की तरफ से खेल रही हैं। अपनी टीम की तरफ से सलामी बल्लेबाज के रूप में उतरी शैफाली वर्मा ने आज के मुकाबले में शानदार बल्लेबाजी करते हुए मात्र 45 गेंदों में 84 रन बनाए। अपनी इस ताबड़तोड़ पारी के दौरान शैफाली वर्मा ने 10 चौके और 4 छक्के लगाए। अगर हम शैफाली के बाउंड्री द्वारा रन बनाने की बात करें तो उन्होंने मात्र 14 गेंदों में ही 64 रन जड़ दिए। उन्होंने आज के मैच में 186 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की।

Also Read: RCB VS DC WPL 2023: बल्ले से धमाल के बाद SHAFALI VERMA का दिखा फील्डिंग में जादू, एक हाथ से लपका अद्भुत कैच, देखें VIDEO

Avatar of Himanshu Singh

Himanshu Singh

Himanshu Singh is a content writer and journalist. He writes on multiple niches such as National, Politics and Sports.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Chandrika Gera Dixit Video

फ़रवरी 24, 2026

Holi 2026

फ़रवरी 24, 2026

Shoaib Akhtar

फ़रवरी 24, 2026

Cancer

फ़रवरी 24, 2026

Mayank Pawar Death

फ़रवरी 24, 2026

Meerut Metro Viral Video

फ़रवरी 24, 2026