---Advertisement---

RCB VS LSG IPL 2023: Faf du Plessis ने Ravi Bishnoi की गेंद पर लगाया 115 मीटर गगन चुंबी छक्का, देखें वीडियो

RCB VS LSG IPL 2023: इंडियन प्रीमियर लीग का 15वां लीग मुकाबला रॉयल चैंलेजर्स बैंगलौर और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेला जा रहा है। इस मैच में आरसीबी के कप्तान फाफ डु प्लेसिस ने 115 मीटर लंबा छक्का लगाया। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

Avatar of Divyanshu Rao

By: Divyanshu Rao

Published: अप्रैल 10, 2023 10:12 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

RCB VS LSG IPL 2023: इंडियन प्रीमियर लीग का 15वां लीग मुकाबला रॉयल चैंलेजर्स बैंगलौर और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेला जा रहा है। दोनों टीमों के बीच यह मैच बैंगलौर के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जा रहा है। आरसीबी के कप्तान फाफ डु प्लेसिस (Faf du Plessis) ने लखनऊ के गेंदबाजी की जमकर धुनाई की। इस दौरान उन्होंने कई गगन चुंबी छक्के लगाए। लेकिन इस दौरान रवि बिश्वोई की गेंद पर फाफ डु प्लेसिस ने काफा लंबा छक्का लगाया। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

रवि विश्नोई को फाफ डु प्लेसिस ने जड़ा लंबा छक्का 

दरअसल, पारी का 15वां ओवर रवि विश्वोई कर रहे थे। रवि बिश्वोई की 15वें ओवर की दूसरी गेंद पर आरसीबी के कप्तान फाफ डु प्लेसिस (Faf du Plessis) ने 115 मीटर लंबा छक्का लगाया। फाफ डु प्लेसिस (Faf du Plessis) लंबे छक्के का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। फाफ डु प्लेसिस के इस शानदार छक्के का वीडियो इंडियन प्रीमियर लीग ने अपने आधिकारी ट्विटर हैंडल से ट्वीट भी किया।

फाफ डु प्लेसिस ने खेली कप्तानी पारी 

कप्तान फाफ डु प्लेसिस ने कप्तानी पारी खेली। फाफ डु प्लेसिस ने आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए शानदार अर्धशतक लगाया। फाफ डु प्लेसिस ने 46 गेंदों पर 79 रनों की नाबाद पारी खेली। इस दौरान फाफ डु प्लेसिस ने 5 चौके और पांच छक्के लगाए। इस दौरान फाफ डु प्लेसिस का स्ट्राइक रेट 171 से अधिक रहा है।  यही नहीं फाफ डु प्लेसिस ने जयदेव उनादकट ने 18 ओवर में लगातार दो छक्के लगाए।

फाफ डु प्लेसिस ने सीजन का दूसरा अर्धशतक बनाया

फाफ डु प्लेसिस आईपीएल 2023 में शानदार फॉर्म में है। फाफ डु प्लेसिस ने आईपीएल 2023 के मुंबई इंडियंस के खिलाफ पहले मुकाबले में शानदार अर्धशतकी पारी खेली थी। जिसके बाद वह केकेआर के खिलाफ दूसरे मैच में जल्दी आउट हो गए। लेकिन आईपीएल के तीसरे लीग मुकाबले में एक बार फिर फाफ डु प्लेसिस का बल्ला बोला और फाफ डु प्लेसिस ने कप्तानी पारी खेलते हुए शानदार अर्धशतक बनाया। फाफ डु प्लेसिस आईपीएल 2023 में अबतक दो अर्धशतक बना चुके हैं।

Avatar of Divyanshu Rao

Divyanshu Rao

दिव्यांशु राव DNP INDIA Hindi में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं। दिव्यांशु पिछले तीन साल से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। वे स्पोर्ट्स बीट पर पिछले दो साल से काम कर रहे हैं। इससे पहले वे ईटीवी भारत में काम कर चुके हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rajkummar Rao

जुलाई 8, 2026

MS Dhoni

जुलाई 7, 2026

Shah Rukh Khan

जुलाई 2, 2026

Virat Kohli

जून 29, 2026

Hardik Pandya

जून 27, 2026

Viral Video

जून 25, 2026