---Advertisement---

IPL 2023 में हुआ बदलाव, टॉस हारने वाली टीम की लगी लॉटरी…जानें क्या-क्या हुआ चेंज

IPL के मैचों में पिछले साल तक टॉस होने से पहले ही प्लेइंग-11 का ऐलान हो जाता था। दोनों दलों के कप्तान टॉस होने से पहले मैच रैफरी को प्लेइंग-11 की लिस्ट सौंप देते हैं। लेकिन आगामी सीजन से ये नियम बदल दिया जाएगा।

Avatar of Sriya Sri

By: Sriya Sri

Published: मार्च 22, 2023 8:24 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

IPL 2023: इंडियन प्रीमियर लीग 2023 की शुरुआत 31 मार्च से होने जा रही है। शुरुआत होने से पहले ही आईपीएल को लेकर एक बड़े बदलाव की खबर आई है। भारतीय क्रिकेट बोर्ड ने IPL में कुछ बदलाव करने का सोचा है। ये बदलाव इस प्रकार के हैं जो मैच के रिज़ल्ट पर बड़ा असर डाल सकते हैं। पिछले सीज़न तक IPL में टॉस से पहले ही प्लेइंग-11 की घोषणा कर दी जाती थी। टॉस होने से पूर्व मैच रैफरी को प्लेइंग-11 की लिस्ट दे दी जाती है। लेकिन आईपीएल 2023 से इस नियम को बदल दिया जाएगा।

टॉस हो जाने के बाद कप्तान बता सकते हैं प्लेइंग-11

IPL 2023 से नियमों में एक बड़ा बदलाव होने जा रहा है। अब टॉस हो जाने के बाद प्लेइंग-11 का ऐलान किया जाएगा। ईएसपीएनक्रिकइंफो ने अपनी जारी की गई रिपोर्ट में इस बात को बताया है। रिपोर्ट के अनुसार दोनों टीमों के कप्तान टॉस हो जाने के बाद प्लेइंग-11 की लिस्ट रैफरी को देंगे। ऐसे हालात में कप्तान अब अपने साथ दो लिस्ट लेकर टॉस में जा सकते हैं।

Also Read: IND vs AUS 3rd ODI Live: Virat Kohli ने रुमाल को बनाया लुंगी और जमकर किया डांस, देखें Video

साउथ अफ्रीका T20 लीग में लागू किया गया था ये नियम

आपको बता दे कि IPL दुनिया की पहली लीग नहीं है जो इस नियम को अपनाएगी। हाल में ही संपन्न हुए साउथ अफ्रीका T20 लीग में भी यह नियम देखने को मिला था। इस नए फ्रेंचाइजी टूर्नामेंट में भी दोनों टीमें टॉस हो जाने के बाद अपनी प्लेइंग-11 का ऐलान कर सकती थी। टीमें एक शीट पर 13 खिलाड़ियों का नाम चुनती थी और बाद में टॉस हो जाने के बाद अपने प्लेइंग इलेवन की घोषणा करती थी। अब भारतीय क्रिकेट बोर्ड ने IPL में भी यही करने का फैसला लिया है। BCCI द्वारा बनाए गए इस नियम से सभी टीमों को लाभ मिलने वाला है। लेकिन अब ये देखना बेहद दिलचस्प होगा कि कौन सी टीम इस नए नियम का फायदा अच्छे से उठा सकती है।

Avatar of Sriya Sri

Sriya Sri

मेरा नाम श्रीया श्री है। मैं पत्रकारिता अंतिम वर्ष की छात्रा हूं। मुझे लिखना बेहद पसंद है। फिलहाल मैं डीएनपी न्यूज नेटवर्क में कंटेंट राइटर हूं। मुझे स्वास्थ्य से जुड़ी कई चीजों के बारे में पता है और इसलिए मैं हेल्थ पर आर्टिकल्स लिखती हूं। इसके अलावा मैं धर्म, लाइफस्टाइल, एस्ट्रोलॉजी और एजुकेशन के विषय में भी आर्टिकल लिखती हूं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Ind Vs Pak T20 World Cup 2026

फ़रवरी 12, 2026

Arun Jaitley Stadium

फ़रवरी 12, 2026

Ind Vs Pak T20 World Cup 2026

फ़रवरी 12, 2026

Ind Vs Pak T20 World Cup 2026

फ़रवरी 11, 2026

Abhishek Sharma

फ़रवरी 11, 2026

Ind Vs Pak T20 World Cup 2026

फ़रवरी 11, 2026