---Advertisement---

Ricky Ponting ने रहाणे को माना ऑस्ट्रेलिया का सबसे बड़ा दुश्मन, इन दों शब्दों से जीता भारतीय फैंस का दिल

Ricky Ponting: अजिंक्य रहाणे विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप के फाइनल मुकाबले में टीम इंडिया के लिए संकटमोचन बनकर उभरे। उन्होंने अपनी शानदार बल्लेबाजी से सभी फैंस का दिल जीत लिया है। साथ ही साथ उन्होंने टीम इंडिया को बड़ी मुसीबत से भी निकालने का काम किया है। हालांकि, उनका कमबैक तो शानदार रहा, लेकिन वो अपने ...

Read more

Avatar of Lokesh sharma

By: Lokesh sharma

Published: जून 10, 2023 11:20 पूर्वाह्न

Ricky Ponting ने रहाणे को माना ऑस्ट्रेलिया का सबसे बड़ा दुश्मन
Follow Us
---Advertisement---

Ricky Ponting: अजिंक्य रहाणे विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप के फाइनल मुकाबले में टीम इंडिया के लिए संकटमोचन बनकर उभरे। उन्होंने अपनी शानदार बल्लेबाजी से सभी फैंस का दिल जीत लिया है। साथ ही साथ उन्होंने टीम इंडिया को बड़ी मुसीबत से भी निकालने का काम किया है। हालांकि, उनका कमबैक तो शानदार रहा, लेकिन वो अपने शतक से केवल 11 रनों से चूक गए। उनकी संयम भरी बल्लेबाजी से हर कोई उनका कायल हो गया है। इसी बीच ऑस्ट्रेलियाई टीम को 4 बार वनडे विश्व कप जीताने वाले पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग ने रहाणे को लेकर एक बड़ी प्रतिक्रिया दी है।

रिकी पोंटिंग ने रहाणे को माना बेहतरीन खिलाड़ी

रहाणे ने अपनी कमाल की पारीे से ऑस्ट्रेलियाई टीम को जमकर परेशान किया है। उन्होंने एक समय पर मुश्किल में चल रही टीम इंडिया को शार्दूल ठाकुर और रविंद्र जडेजा के साथ मिलकर बाहर निकालने का काम किया था। इसके बाद ही टीम इंडिय 250 के स्कोर को पार कर सकी। इसी बीच लंबे समय के बाद वापसी कर रहे रहाणे को लेकर पूर्व कंगारू क्रिकेटर ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने आईसीसी से बातचीत करते हुए कहा कि,

“रहाणे एक प्यारा लड़का है, सबसे अनुशासित क्रिकेटरों में से एक है, वह हमेशा प्रशिक्षण में सबसे पहले होता है – यह आश्चर्यजनक है कि इस आधुनिक खेल में अब वह शायद टेस्ट टीम में अपने प्रदर्शन के दम पर वापस आ गया है। आईपीएल उनके लिए बहुत अच्छा रहा।”

ये भी पढ़ें: Suzuki Hayabusa में मिलती है 300KM की टॉप स्पीड और कई धाकड़ फीचर्स, इसकी कीमत में खरीद लेंगे Hyundai Verna!

रहाणे ने खेली गजब की पारी

अजिंक्य रहाणे टीम इंडिया में लंबे समय के बाद वापसी कर रहे है। उनका आईपीएल 2023 शानदार रहा था। वह अपने बेहतरीन खेल के लिए जाने जाते है। यह खिलाड़ी मैंदान पर काफी ज्यादा शांत और अनुशासन में खेलते हुए नजर आता है। हालांकि, इसी बीच ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उन्होंने अपने बल्ले से कोेहराम मचा के रख दिया। उन्होंने 129 गेंदो में 89 रनों की पारी खेली। उनकी पारी में 11 चौके और 1 गगनचुंबी छक्का शामिल रहा।

ये भी पढ़ें: iPhone 15 के इस स्पेशल फीचर को जानकर खुद को खरीदने से रोक नहीं पाएंगे आप! इग्नोर करना है मुश्किल

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Lokesh sharma

Lokesh sharma

लोकेश शर्मा बीते 2 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने मेरठ सुभारती विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में M.A की पढ़ाई की है। यह कई बड़े संस्थान में बतौर Sports Content Writer और Editor के तौर पर काम कर चुके हैं। जिनमें सबसे बड़ा नाम SportzWiki and Cricketer Addictor in hindi है। फिलहाल लोकश DNP India में बतौर कांटेक्ट एडिटर स्पोर्ट्स डेस्क पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

MI Vs KKR IPL 2026

मार्च 29, 2026

RCB Vs SRH IPL 2026

मार्च 29, 2026

Virat Kohli

मार्च 29, 2026

MS Dhoni

मार्च 28, 2026

Mohsin Naqvi

मार्च 28, 2026

Tejasvi Surya

मार्च 27, 2026