---Advertisement---

Ricky Ponting ने रोहित की कप्तानी पर उठाए सवाल, अश्विन के नहीं खेलने पर टीम इंडिया में मचा बवाल

Ricky Ponting: विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप का फाइनल मुकाबला 7 जून से खेला जा रहा है। यह मुकाबला भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया के बीच लंदन के ओवल में खेला जा रहा है। इस मुकाबले में भारत के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतने ने के बाद ऑस्ट्रेलियाई टीम को पहले बल्लेबाजी करने के लिए आमंत्रित किया था। ...

Read more

Avatar of Lokesh sharma

By: Lokesh sharma

Published: जून 8, 2023 10:48 पूर्वाह्न

Ricky Ponting ने रोहित की कप्तानी पर उठाए सवाल, अश्विन के नहीं खेलने पर टीम इंडिया में मचा बवाल
Follow Us
---Advertisement---

Ricky Ponting: विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप का फाइनल मुकाबला 7 जून से खेला जा रहा है। यह मुकाबला भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया के बीच लंदन के ओवल में खेला जा रहा है। इस मुकाबले में भारत के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतने ने के बाद ऑस्ट्रेलियाई टीम को पहले बल्लेबाजी करने के लिए आमंत्रित किया था। वहीं इस मुकाबले में कंगारू टीम की शुरूआत बेशक खराब रही हो। लेकिन, ट्रेविस हेड और स्टीव स्मिथ की पारी ने टीम इंडिया को बैकफुट पर ला गिराया। हालांकि, पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग ने रोहित की कप्तानी पर सवाल उठाए है और आर अश्विन को टीम में शामिल नहीं करने पर बड़ी प्रतिक्रिया दी है।

रिकी पोंटिंग ने रोहित की कप्तानी पर उठाए सवाल

कप्तान रोहित शर्मा इस मुकाबले में चार तेज गेंदबाजो सिराज, शमी, शार्दूल और उमेश के साथ मैंदान पर उतरे है। इस मुकाबले में आर अश्विन को जगह नहीं मिली है। इस बड़ी गलती के चलते टीम इंडिया मुकाबले में पीछे होती जा रही है। इसी पर रिकी पोंटिग ने आईसीसी से बातचीत करते हुए कहा कि,

“जैसे-जैसे खेल आगे बढ़ेगा ओवल की इस पिच में टर्न आने वाला है। ऑस्ट्रेलिया के पास अपने लाइनअप में कई बाएं हाथ के बल्लेबाज़ हैं, जो रवि अश्विन को पसंद होंगे। मुझे लगता है कि ये भारत की ओर से गलती थी।”

ये भी पढ़ें: डेब्यू वेब सीरीज में ही Aryan Khan को मिला शाहरुख से बड़ा तोहफा, कहानी से लेकर स्टार कास्ट तक का हुआ खुलासा!

कंगारूओं ने की भारतीय गेंदबाजों की सुताई

कंगारू टीम की शुरूआत बेहद खराब रही थी। पहला विकेट महज 2 रनों पर ही गिर गया था। इसके बाद वॉर्नर-लाबुशेन की शानदार साझेदारी ने कंगारूओं को टीम में वापसी कराई। इसके साथ ही 76 के स्कोर पर पैट कमिंस एंड कम्पनी ने 3 विकेट गवां दिए थे। इसके बाद ट्रेविस हेड और डेविड वॉर्नर के बीच 250 से ज्यादा रनों की साझेदारी ने कंगारूओओं को मैच में जबरदस्त वापसी कराई। वहीं इस मुकाबले में अश्विन के नहीं खेलने से टीम को भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है। पहले दिन का खेल खत्म होने तक ऑस्ट्रेलिया ने 3 विकेट के नुकसान पर 327 रन बना लिए है।

ये भी पढ़ें: Goat milk: अमृत के सामान है बकरी का दूध! osteoporosis समेत कई बीमारियों के लिए है रामबाण दवा

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Lokesh sharma

Lokesh sharma

लोकेश शर्मा बीते 2 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने मेरठ सुभारती विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में M.A की पढ़ाई की है। यह कई बड़े संस्थान में बतौर Sports Content Writer और Editor के तौर पर काम कर चुके हैं। जिनमें सबसे बड़ा नाम SportzWiki and Cricketer Addictor in hindi है। फिलहाल लोकश DNP India में बतौर कांटेक्ट एडिटर स्पोर्ट्स डेस्क पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Ind Vs Pak T20 World Cup 2026

फ़रवरी 12, 2026

Arun Jaitley Stadium

फ़रवरी 12, 2026

Ind Vs Pak T20 World Cup 2026

फ़रवरी 12, 2026

Ind Vs Pak T20 World Cup 2026

फ़रवरी 11, 2026

Abhishek Sharma

फ़रवरी 11, 2026

Ind Vs Pak T20 World Cup 2026

फ़रवरी 11, 2026