---Advertisement---

Rishabh Pant के साथ हो गया KL Rahul जैसा कांड! हार के बाद 27 करोड़ी कप्तान पर बरसे संजीव गोयनका; यूजर्स ने दिए ऐसे रिएक्शन्स

Rishabh Pant: ऋषभ पंत और टीम के मालिक संजीव गोयनका के बीच बुधवार को लखनऊ में तीखी बातचीत देखने को मिली। इसके बाद यूजर्स को केएल राहुल याद आ गए।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: अप्रैल 2, 2026 12:03 अपराह्न

Rishabh Pant
Follow Us
---Advertisement---

Rishabh Pant: बुधवार को लखनऊ में इतिहास को दोहराया गया। क्रिकेट के मैदान पर अक्सर खिलाड़ी एक दूसरे का रिकॉर्ड तोड़ते हैं। मगर जब क्रिकेट से इतर मैच के बाद कप्तान और और टीम मालिक के बीच चर्चा होती है, तो सारी दुनिया की नजरें ठहर जाती हैं। ऐसा ही कुछ भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में देखने को मिला। बुधवार को एलएसजी यानी लखनऊ सुपर जायंट्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच आईपीएल यानी इंडियन प्रीमियर लीग का मैच था। मुकाबले के बाद एलएसजी के कप्तान और टीम के ऑनर संजीव गोयनका के मध्य गहन चर्चा कैमरे में कैद हो गई।

ऋषभ पंत के साथ टीम के मालिक ने किया केएल राहुल जैसा व्यवहार

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स यानी ट्विटर पर ऋषभ पंत और संजीव गोयनका के बीच होने वाली बातचीत की फोटो और वीडियो तेजी से वायरल हो रही हैं। इन दोनों के साथ मैदान पर टीम के हेड कोच जस्टिन लैंगर भी नजर आए। इस दौरान पहले मुकाबले में एलएसजी के खिलाड़ियों ने जैसा प्रदर्शन किया, उसे लेकर चर्चा का अनुमान लगाया जा रहा है। हालांकि, इनके बीच आखिर क्या बातचीत हुई, इसकी कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है। मगर यूजर्स को एलएसजी के पूर्व कप्तान केएल राहुल और संजीव गोयनका के बीच हुई आईपीएल 2024 की बात याद आ गई। राहुल और टीम मालिक के मध्य हुई इस बात ने सोशल मीडिया पर काफी सुर्खियां बटोरी थी। इसके बाद राहुल ने एलएसजी से किनारा कर लिया।

ऋषभ पंत और संजीव गोयनका की बातचीत पर यूजर्स ने दी ऐसी प्रतिक्रियाएं

वहीं, ऋषभ पंत और गोयनका के बीच हुई इस चर्चा के बाद यूजर्स ने अलग-अलग रिएक्शन्स दिए। एक यूजर ने लिखा, ‘ठेठ कॉर्पोरेट सोच पहले उन्होंने के.एल. राहुल के साथ भी ऐसा ही किया था।’ दूसरे यूजर ने कहा, ‘जल्द ही वह टीम से बाहर हो जाएगा।’ जबकि एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘कुछ भी नकारात्मक या कठोर नहीं, बस एक सामान्य चर्चा।’

उधर, अगर एलएसजी और दिल्ली कैपिटल्स के मैच की बात करें, तो दिल्ली के कप्तान अक्षर पटेल ने टॉस जीता था। पहले बैटिंग करने उतरी लखनऊ की टीम 18.4 ओवर में 141 रनों पर ऑल आउट हो गई। इस दौरान किसी ने भी अच्छी बल्लेबाजी नहीं की। ऐसे में दिल्ली की टीम ने 18वें ओवर में 145 रन बनाकर 6 विकेट से मुकाबला जीत लिया।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rashifal 12 April 2026

अप्रैल 11, 2026

Vande Bharat Sleeper Train

अप्रैल 11, 2026

कल का मौसम 12 April 2026

अप्रैल 11, 2026

Rahul Gandhi

अप्रैल 11, 2026

Anurag Dhanda

अप्रैल 11, 2026

CM Yogi Adityanath

अप्रैल 11, 2026