Rishabh Pant: क्रिकेट में किस्मत की जरूरत होती है? क्या आप ऐसा मानते है? अगर नहीं मानते हैं, तो मानना पड़ेगा। एलएसजी यानी लखनऊ सुपर जायंट्स के कैप्टन और स्टार क्रिकेटर ऋषभ पंत ने कुछ ऐसा ही कहा है। जी हां, सोमवार को मुंबई के वानखेड़े मैदान पर एलएसजी अपना अहम मुकाबला हार गई। ऐसे में मैच के बाद धाकड़ विकेटकीपर ने चौंकाने वाला बयान देकर अपने प्रशंसकों को खास संदेश दिया। इस दौरान उन्होंने अपनी बैटिंग और टीम के प्रदर्शन पर भी खुलकर बात कही।
हार के बाद छलका एलएसजी के कप्तान ऋषभ पंत का दर्द
मुंबई के वानखेड़े मैदान पर मैच हारने के बाद एलएसजी के कप्तान ऋषभ पंत ने कहा, ‘मैं सचमुच बहुत निराश हूं। हम लगातार कई मैच हार चुके हैं, और हम अपने फैंस को खुश नहीं कर पा रहे हैं। मैं कह सकता हूं कि यह मेरी जिदगी का सबसे बुरा दौर है। मेरे बल्ले से रन भी नहीं निकल रहे हैं, और टीम भी नहीं जीत रही है। मैं सच में बहुत निराश हूं। इस बारे में मेरे पास कहने के लिए और कुछ नहीं है।’
🚨 EMOTIONAL STATEMENT BY RISHABH PANT ON DEFEAT AGAINST MI 🚨
Rishabh Pant Said 🗣️,
“I am really very disappointed. We’ve lost several matches in a row, and we’re unable to make our fans happy. I can say this is the worst phase of my life. Even runs are not coming from my… pic.twitter.com/r3KilahiT7
— lndian Sports Netwrk (@IS_Netwrk29) May 4, 2026
मालूम हो कि एलएसजी के कप्तान ऋषभ पंत को पूरे आईपीएल यानी इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के लिए 27 करोड़ की फीस मिलेगी। मगर स्टार खिलाड़ी ने अब तक इस सीजन में उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं किया है। धांसू विकेटकीपर बैटर ने अब तक 9 मैचों में 200 रन के करीब बनाए हैं। इस सीजन में उनके बल्ले से सिर्फ एक ही बड़ी इनिंग निकली है, जोकि एसआरएच यानी सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ आई थी।
आईपीएल 2026 में खत्म हुआ ऋषभ पंत की टीम का सफर!
वहीं, मैच की बात करें, तो वानखेड़े के मैदान पर मुंबई ने टॉस जीता और पहले फील्डिंग का निर्णय लिया। एलएसजी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पावरप्ले यानी 6 ओवरों में 90 रन बनाए, जोकि आईपीएल इतिहास में एलएसजी की टीम का सबसे बड़ा स्कोर रहा। इस दौरान निकोलस पूरन ने जबरदस्त पारी खेली और सिर्फ 21 गेंदों पर 63 रन बनाए। ऐसे में एलएसजी ने 20 ओवरों में 228 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। हालांकि, एमआई यानी मुंबई इंडियंस ने 19वें ओवरों में 229 रन बनाकर मुकाबला 6 विकेट से जीत लिया। इस दौरान रयान रिकल्टन और रोहित शर्मा ने आतिशी पारियां खेली।
मुंबई की जीत के बाद आईपीएल 2026 में एलएसजी की टीम का सफर काफी मुश्किल हो गया है। ऋषभ पंत की कप्तानी वाली एलएसजी ने अब तक 9 मैच खेले हैं और सिर्फ 2 मुकाबलों में जीत हासिल की है। ऐसे में टीम के पास 4 अंक हैं, अभी एलएसजी को 5 मैच खेलने है, ऐसे में सभी मुकाबले जीतने के बाद भी टीम अधिकतम 14 अंकों तक ही पहुंच सकती है। यही वजह है कि इस आईपीएल सीजन में एलएसजी का सफर लगभग समाप्त हो चुका है।
