---Advertisement---

Rohit Sharma ने रचा इतिहास, हासिल किया एक और कीर्तिमान, जानें तोड़ा कौनसा रिकॉर्ड

आईसीसी ओडीआई वर्ल्ड कप 2023 में भारत के साथ साथ टीम के कप्तान Rohit Sharma का भी शानदार प्रदर्शन रहा है। बतौर कप्तान रोहित ने भारत को वर्ल्ड कप 2023 में अभी तक सारे मुकाबले जिताए हैं। वहीं रविवार को न्यूजीलैंड के खिलाफ हुए वर्ल्ड कप मुकाबले में रोहित शर्मा ने एक और कीर्तिमान हासिल ...

Read more

Avatar of DNP न्यूज़ डेस्क

By: DNP न्यूज़ डेस्क

Published: अक्टूबर 23, 2023 12:54 अपराह्न

google
Follow Us
---Advertisement---

आईसीसी ओडीआई वर्ल्ड कप 2023 में भारत के साथ साथ टीम के कप्तान Rohit Sharma का भी शानदार प्रदर्शन रहा है। बतौर कप्तान रोहित ने भारत को वर्ल्ड कप 2023 में अभी तक सारे मुकाबले जिताए हैं। वहीं रविवार को न्यूजीलैंड के खिलाफ हुए वर्ल्ड कप मुकाबले में रोहित शर्मा ने एक और कीर्तिमान हासिल किया। रोहित ओडीआई क्रिकेट में एक साल में 50 से ज्यादा छक्के लगाने वाले पहले बल्लेबाज बने।

रोहित को हिटमैन युही नहीं कहा जाता है। रोहित भारत के पहले खिलाड़ी हैं जिन्होंने एक साल में 50 या 50 से अधिक ओडीआई छक्के लगाए हैं।

ए बी डिविलियर्स को पछाड़ा

एक साल में 50 या 50 से अधिक ओडीआई छक्के लगाकर रोहित शर्मा ने क्रिकेट के दिग्गजों को पीछे छोड़ दिया है। रोहित ने ए बी डिविलियर्स, जिन्होंने 58 छक्के लगाए थे, उनको पीछे छोड़ दिया है। इस सूची में तीसरे स्थान पर यूनिवर्स बॉस यानी क्रिस गेल हैं। जिन्होंने एक साल में 56 ओडीआई सिक्स लगाए थे। रोहित ने ये रिकॉर्ड न्यूजीलैंड के खिलाफ मैट हेनरी की गेंद पर छक्का जड़के हासिल किया।

भारत ने लिया 20 साल का बदला

भारत को 2003 के बाद से न्यूजीलैंड के खिलाफ जीत का इंतजार था। तो इस मुकाबले में भारत ने 20 सालों का बदला ले लिया है। इसी के साथ भारत वर्ल्ड कप 2023 में अपना जीत का रथ कायम रखा। पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड ने 50 ओवर में 273 रन बनाए। जवाबी पारी में लक्ष्य हासिल करने उतरी भारतीय टीम ने 48 ओवर में 274 रन बनाकर जीत हासिल की। भारतीय टीम न्यूजीलैंड को पीछे छोड़ पॉइंट्स टेबल में टॉप पर आ गई है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of DNP न्यूज़ डेस्क

DNP न्यूज़ डेस्क

DNP न्यूज़ डेस्क उत्कृष्ट लेखकों एवं संपादकों का एक प्रशिक्षित समूह है. जो पिछले कई वर्षों से भारत और विदेश में होने वाली महत्वपूर्ण खबरों का विवरण और विश्लेषण करता है.उच्च और विश्वसनीय न्यूज नेटवर्क में डीएनपी हिन्दी की गिनती होती है. मीडिया समूह प्रतिदिन 24 घंटे की ताजातरीन खबरों को सत्यता के साथ लिखकर जनता तक पहुंचाने का कार्य निरंतर करता है
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Lionel Messi

अक्टूबर 7, 2026

Shoaib Malik

अक्टूबर 2, 2026

IND vs WI 2nd ODI

अक्टूबर 1, 2026

Asian Games 2026

सितम्बर 30, 2026

CM Yogi Adityanath

सितम्बर 29, 2026

Asian Games 2026

सितम्बर 29, 2026