---Advertisement---

ICC World Cup 2023 : क्या वर्ल्ड कप से बाहर होंगे हार्दिक पांड्या? कप्तान रोहित शर्मा ने दी बड़ी अपडेट

ICC World Cup 2023 : भारत बनाम बांग्लादेश मुकाबला गुरुवार को खेल गया। भारत ने इस मुकाबले में 7 विकेट से बांग्लादेश को हराकर जीत दर्ज की। लेकिन मैच के बीच में भारत को बड़ा झटका लगा। भारत के उप कप्तान और ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या को चोट के चलते मैच से बाहर होना पड़ा। इतना ...

Read more

Avatar of Sanjeev123

By: Sanjeev123

Published: अक्टूबर 20, 2023 6:07 पूर्वाह्न | Updated: अक्टूबर 21, 2023 9:58 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

ICC World Cup 2023 : भारत बनाम बांग्लादेश मुकाबला गुरुवार को खेल गया। भारत ने इस मुकाबले में 7 विकेट से बांग्लादेश को हराकर जीत दर्ज की। लेकिन मैच के बीच में भारत को बड़ा झटका लगा। भारत के उप कप्तान और ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या को चोट के चलते मैच से बाहर होना पड़ा। इतना ही नहीं चोट में तकलीफ के चलते हार्दिक को अस्पताल भी ले जाया गया था।

अब भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने हार्दिक पंड्या की चोट पर बाद अपडेट दिया है। रोहित के कहा हार्दिक को चोट की वजह से थोड़ी तकलीफ है , पर घबराने की कोई बात नहीं है। टीम उनकी फिटनेस का ध्यान रख रही है और उसी को ध्यान में रखते हुए आगे की योजना बनाएगी। भारत का अगला मुकाबला 22 अक्टूबर को न्यूजीलैंड के खिलाफ होना है और ऐसे में फैंस उम्मीद कर रहे हैं कि हार्दिक जल्द ठीक होके मैच का हिस्सा बने।

हार्दिक को लगी चोट

9वें ओवर में गेंदबाज़ी करने आए हार्दिक पंड्या को मैदान से बाहर जाना पड़ा। हार्दिक अपना यह पहला ओवर ही डाल रहे थे। दरसअल ओवर की तीसरी गेंद पर हार्दिक को टखने पर चोट लग गई। हार्दिक जब बांग्लादेश के बल्लेबाज़ लिटन दस का स्ट्राइक ड्राइव रोकने की कोशिश कर रहे थे तभी उन्हें पैर में दिक्कत महसूस हुए। जिसके कारण उन्हें मैदान से बाहर जाना पड़ा।

बांग्लादेश से जीत पर कप्तान ने कहा

पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन के दौरान भारत के कप्तान रोहित शर्मा ने बांग्लादेश से जीत पर बात करी। उन्होंने कहा,” यह एक अच्छी जीत थी, जिसका हम बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। हमने अच्छी शुरआत नहीं की लेकिन बीच ओवरों और अंत में हमने मैच को अपने तरफ कर लिया। इन सभी मैचों में हमारी फील्डिंग शानदार रही। बॉलर्स यह समझें में अच्छे थे की किस लेंथ पर गेंदबाजी करनी है। जड़ेजा गेंद और फील्डिंग दोनों मीन बेहतरीन थे, लेकिन आप शतक तो नहीं भूल सकते। हम एक ग्रुप के तौर पर अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं।”

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 29, 2026

Cristiano Ronaldo

अक्टूबर 29, 2026

CM Hemant Soren

अक्टूबर 27, 2026

Harry Kane

अक्टूबर 27, 2026

Jharkhand News

अक्टूबर 26, 2026

Anushka Sharma and Virat Kohli

अक्टूबर 26, 2026