---Advertisement---

एशिया कप के आगाज से पहले रोहित शर्मा अपने परिवार के साथ दर्शन के लिए पहुंचे तिरुपति बालाजी मंदिर, देखें वीडियो

Asia Cup 2023: आगामी एशिया कप से पहले भारत के स्टार बल्लेबाज और कप्तान रोहित शर्मा इन दिनों अपने परिवार के साथ समय बिता रहे हैं। ऐसे में उन्हें तिरुपति बालाजी मंदिर में उनके परिवार के साथ देखा गया है। एशिया कप भारत के लिए है बेहद जरूरी आगामी एशिया कप से पहले भारत के ...

Read more

Avatar of DNP न्यूज़ डेस्क

By: DNP न्यूज़ डेस्क

Published: अगस्त 13, 2023 2:56 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

Asia Cup 2023: आगामी एशिया कप से पहले भारत के स्टार बल्लेबाज और कप्तान रोहित शर्मा इन दिनों अपने परिवार के साथ समय बिता रहे हैं। ऐसे में उन्हें तिरुपति बालाजी मंदिर में उनके परिवार के साथ देखा गया है।

एशिया कप भारत के लिए है बेहद जरूरी

आगामी एशिया कप से पहले भारत के मुख्य खिलाड़ियों को आराम दिया गया है। रोहित शर्मा और विराट कोहली वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट और वनडे सीरीज के बाद को 2 हफ्ते का आराम दिया गया है। इसके बाद ये खिलाड़ी 23 अगस्त को एशिया कप 2023 कैंप के NCA में रिपोर्ट करेंगे। इस बीच रोहित शर्मा को उनके परिवार के साथ तिरुपति बालाजी मंदिर में दर्शन करते हुए स्पॉट किया गया।

इस वीडियो में रोहित अपनी वाइफ रितिका और बेटी के साथ नजर आ रहे हैं। ऐसा माना जा रहा है कि रोहित आगामी एशिया कप और विश्व कप से पहले भगवान का आशीर्वाद लेने पहुंचे।

भारत के नजरिए से काफी महत्वपूर्ण होगा इस साल का विश्व कप

आपको बता दें कि इस साल वर्ल्ड कप का आगाज भारत में ही होना है। ऐसे में भारत नजरिए से रोहित शर्मा का फॉर्म काफी महत्वपूर्ण होगा। हाल ही में हुई वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज रोहित अच्छी लय में नजर आए थे तो ऐसे में उम्मीद रहेगी कि वो अपना यह फॉर्म आगामी एशिया कप और अक्टूबर में होने वाले वर्ल्ड कप के लिए जारी रखें।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of DNP न्यूज़ डेस्क

DNP न्यूज़ डेस्क

DNP न्यूज़ डेस्क उत्कृष्ट लेखकों एवं संपादकों का एक प्रशिक्षित समूह है. जो पिछले कई वर्षों से भारत और विदेश में होने वाली महत्वपूर्ण खबरों का विवरण और विश्लेषण करता है.उच्च और विश्वसनीय न्यूज नेटवर्क में डीएनपी हिन्दी की गिनती होती है. मीडिया समूह प्रतिदिन 24 घंटे की ताजातरीन खबरों को सत्यता के साथ लिखकर जनता तक पहुंचाने का कार्य निरंतर करता है
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Lionel Messi

अक्टूबर 7, 2026

Shoaib Malik

अक्टूबर 2, 2026

IND vs WI 2nd ODI

अक्टूबर 1, 2026

Asian Games 2026

सितम्बर 30, 2026

CM Yogi Adityanath

सितम्बर 29, 2026

Asian Games 2026

सितम्बर 29, 2026