---Advertisement---

Rohit Sharma: रितिका ने रोहित को लेकर कह दी ऐसी बात , हंसते-हंसते हो जाएंगे लोटपोट

Rohit Sharma: रोहित शर्मा की पत्नी रितिका सजदेह का एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है जिसमें उन्होंने रोहित शर्मा की आदतों को लेकर एक ऐसी बात कही है जिसको देखकर आपकी भी हंसी नहीं रुकेगी। रितिका का हिलेरियस रिप्लाई आपको बता दें कि इन दिनों रोहित शर्मा और रितिका ...

Read more

Avatar of Ashish Raj

By: Ashish Raj

Published: अगस्त 21, 2023 3:47 अपराह्न

ROHIT-RITIKA..
Follow Us
---Advertisement---

Rohit Sharma: रोहित शर्मा की पत्नी रितिका सजदेह का एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है जिसमें उन्होंने रोहित शर्मा की आदतों को लेकर एक ऐसी बात कही है जिसको देखकर आपकी भी हंसी नहीं रुकेगी।

रितिका का हिलेरियस रिप्लाई

आपको बता दें कि इन दिनों रोहित शर्मा और रितिका की एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब धूम मचा रही है जिसमें रितिका सजदेह ने रोहित को लेकर एक हिलेरियस रिप्लाई दिया है। दरअसल एक इवेंट के दौरान रितिका सजदेह से जब प्रेजेंटर ने सवाल किया कि, ‘उन्हें रोहित की सबसे बुरी आदत क्या लगती है।’ इसपर रितिका ने झट से रिप्लाई करते हुए कहा कि “नाखून चबाना उनकी सबसे बुरी आदत है। मेरी बेटी भी ऐसा नहीं करती।” रोहित ने इसपर पलटवार करते हुए कहा कि ‘कैप्टेंसी का प्रेशर क्या होता है इन्हें नहीं पता है।’

https://twitter.com/mufaddal_vodra/status/1693462089405542471?s=20

रोहित हैं बेहतर कप्तान

आपको बता दें कि रोहित शर्मा को दुनिया के बेहतर कप्तानों में से एक कहा जाता है। रोहित की कप्तानी में हाल ही में भारतीय टीम ने वेस्टइंडीज से खेली गयी दो टेस्ट मैचों की सीरीज को 1-0 से अपने नाम किया था। रोहित की अगुवाई वाली टीम इंडिया ने जून के महीने में हुए वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में जगह बनायीं थी। आपको बता दें कि रोहित की अगुवाई में टीम इंडिया ने 83 मैच खेले हैं जिसमें से 62 मैचों में जहां टीम को जीत मिली है तो वही 20 मैचों में टीम को हार का मुंह देखना पड़ा है। आपको बता दें कि 1 मैच ड्रॉ पर समाप्त हुआ है। इस साल का वनडे विश्व कप भारत की मेजबानी में आयोजित किया जाएगा। अगर भारतीय टीम इस ट्रॉफी को जीतने में कामयाब हो जाती है तो रोहित भारत के ऐसे तीसरे ऐसे कप्तान होंगे जिन्होंने टीम को वर्ल्ड कप का खिताब दिलाया हो।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Ashish Raj

Ashish Raj

आशीष बीते 4 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से M.A में पत्रकारिता की पढ़ाई की है। यह कई बड़े संस्थान में बतौर स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर चुके हैं। फिलहाल आशीष DNP India में बतौर स्पोर्ट्स राइटर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

MI Vs KKR IPL 2026

मार्च 29, 2026

RCB Vs SRH IPL 2026

मार्च 29, 2026

Virat Kohli

मार्च 29, 2026

MS Dhoni

मार्च 28, 2026

Mohsin Naqvi

मार्च 28, 2026

Tejasvi Surya

मार्च 27, 2026