---Advertisement---

World Cup 2023 के मैच देखने की सोच रहे हैं तो हो जाइये तैयार, यहां होगी टिकटों की धड़ाधड़ बुकिंग

World Cup 2023: भारत 2023 में होने वाले वर्ल्ड कप की मेजबानी कर रहा है। ऐसे में BCCI ने इसको लेकर अपनी तैयारी शुरु कर दी है। खबरों की मााने तो इसको लेकर बुक होने वाले टिकट के लिए भी दो कंपनीयों को जिम्मेदारी दे दी गई है जो कि इसकी देखभाल करेंगी और टिकट की बिक्री भी करेंगे।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: जुलाई 30, 2023 2:48 अपराह्न

WORLD CUP 2023
Follow Us
---Advertisement---

World Cup 2023: भारत 2023 में होने वाले वर्ल्ड कप की मेजबानी कर रहा है। ऐसे में BCCI ने इसको लेकर अपनी तैयारी शुरु कर दी है। खबरों की माने तो इसको लेकर बुक होने वाले टिकट के लिए भी दो कंपनीयों को जिम्मेदारी दे दी गई है जो कि इसकी देखभाल करेंगे और टिकट की बिक्री भी करेंगे। भारत लंबे समय बाद वर्ल्ड कप की मेजबानी कर रहा है, ऐसे में इस खेल को लेकर लिए जाने वाले एक-एक फैसले मेजबान देश के लिए महत्वपूर्ण हैं।

10 अगस्त से शुरु हो सकती है टिकट की बिक्री

मीडिया रिपोर्ट में छपी खबरों की माने तो वर्ल्ड कप के लिए टिकट की बिक्री 10 अगस्त से शुरु हो सकती है। BCCI ने टिकट की बुकिंग के लिए दो कंपनियों को जिम्मेदारी भी दे दी है। इनमें पेटीएम (Paytm) और बुक माय शो (Book My Show) जैसी कंपनिया शामिल हैं। खबरों की माने तो इन्हें आधी-आधी टिकट बेचने की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं खबर ये भी है कि भारत और पाकिस्तान के बीच खेले जाने वाले मैच और फाइनल के टिकट बुक माय शो पर मिलेंगे जबकि सेमीफाइनल के टिकट पेटीएम से बुक किए जा सकेंगे।

5 अक्टूबर से शुरु हो रहा है आईसीसी वर्ल्ड कप 2023

बता दें कि आईसीसी का यह टूर्नामेंट 5 अक्टूबर से शुरु हो रहा है जिसमें भारत को अस्ट्रेलिया, अफगानिस्तान, पाकिस्तान, बंगलादेश और इंगलैंड जैसों देशों से अपने मुकाबला खेलना है। वर्ल्ड कप 2023 के दौरान पाकिस्तान और भारत के मुकाबले में बदलाव देखने को मिल सकता है। बीसीसीआई सचिव जय शाह ने इसको लेकर बीते कुछ दिन पहले बयान दिया था जिससे इस बदलाव की संभावना जताई जा रही है।

भारत के मैच शेड्यूल

India vs AustraliaSun, 8th Oct 2:00 PM
India vs AfghanistanWed, 11th Oct 2:00 PM
India vs PakistanSun, 15th Oct 2:00 PM
India vs BangladeshThu, 19th Oct 2:00 PM
India vs New ZealandSun, 22nd Oct 2:00 PM
India vs EnglandSun, 29th Oct 2:00 PM
India vs Sri LankaThu, 2nd Nov 2:00 PM
India vs South AfricaSun, 5th Nov 2:00 PM
India vs NetherlandsSat, 11th Nov 2:00 PM

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Hardik Pandya

जून 27, 2026

Viral Video

जून 25, 2026

Deepika Padukone

जून 24, 2026

Nora Fatehi

जून 13, 2026

Gautam Adani

जून 6, 2026

Shreyas Iyer

जून 5, 2026