---Advertisement---

RR VS CSK IPL 2023: Adam Zampa के सामने चेन्नई सुपर किंग्स ने किया सरेंडर, 3 बल्लेबाजों ने दिया ऐसे अपना विकेट

RR VS CSK IPL 2023: आईपीएल 2023 का 37वां मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला गया। इस मैच में राजस्थान रॉयल्स के बेहतरीन फिरकी गेंदबाज एडम जम्पा का कहर देखने को मिला। जम्पा ने शानदार गेंदबाजी करते हुए चेन्नई सुपर किंग्स के तीन बल्लेबाजों को आउट किया।

Avatar of Divyanshu Rao

By: Divyanshu Rao

Published: अप्रैल 27, 2023 11:24 अपराह्न

RR VS CSK IPL 2023
Follow Us
---Advertisement---

RR VS CSK IPL 2023: आईपीएल 2023 का 37वां मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला गया। इस मैच में राजस्थान रॉयल्स के बेहतरीन फिरकी गेंदबाज एडम जम्पा का कहर देखने को मिला। जम्पा ने शानदार गेंदबाजी करते हुए चेन्नई सुपर किंग्स के तीन बल्लेबाजों को आउट किया। एडम जम्पा की शानदार गेंदबाजी का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

एडम जम्पा ने चेन्नई सुपर किंग्स को तीन बड़े झटके दिए। एडम जम्पा ने पहले चेन्नई के दोनों सलामी बल्लेबाजों को आउट किया। पारी के 6वें ओवर में इस सीजन अच्छी बल्लेबाजी करने वाले डेवॉन कॉनवे को चलता किया। एडम जम्पा ने डेवॉन कॉनवे को संदीप शर्मा के हाथों कैच कराकर आउट किया। कॉनवे सिर्फ 8 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद एडम जम्पा ने चेन्नई सुपर किंग्स को एक और झटका दिया। एडम जम्पा ने पारी के 10वें ओवर में ऋतुराज गायकवाड़ को आउट किया।

Also Read: BCCI ने जारी किया नया सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट, ऋचा घोष को मिला प्रमोशन तो शिखा पांडे को किया OUT

एडम जम्पा ने ऋतुराज गायकवाड़ को देवदत्त पड़िक्कल के हाथों कैच कराकर आउट किया। गायकवाड़ 29 गेंदों 47 रन बनाया। एडम जम्पा यही नहीं रूके उन्होंने चेन्नई सुपर किंग्स को एक और बड़ा झटका दिया। एडम जम्पा ने मोईन अली को संजू सैमसन के हाथों कैच कराकर आउट किया। इस मैच में एडम जम्पा ने 3 ओवर में 21 रन देकर तीन बल्लेबाजों को आउट किया।

जस्थान रॉयल्स की प्लेइंग इलेवन: संजू सैमसन (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, जोस बटलर, देवदत्त पडिक्कल, शिमरोन हेटमेयर, ध्रुव जुरेल, रविचंद्रन अश्विन, जेसन होल्डर, एडम ज़म्पा, संदीप शर्मा, युजवेंद्र चहल।

चेन्नई सुपर किंग्स की प्लेइंग इलेवन: एमएस धोनी (कप्तान), रुतुराज गायकवाड़, डेवोन कॉनवे, अजिंक्य रहाणे, मोइन अली, शिवम दूबे, रवींद्र जडेजा, मथीशा पथिराना, तुषार देशपांडे, महेश ठीकशाना, आकाश सिंह।

Also Read: BCCI ने जारी किया नया सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट, ऋचा घोष को मिला प्रमोशन तो शिखा पांडे को किया OUT

Avatar of Divyanshu Rao

Divyanshu Rao

दिव्यांशु राव DNP INDIA Hindi में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं। दिव्यांशु पिछले तीन साल से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। वे स्पोर्ट्स बीट पर पिछले दो साल से काम कर रहे हैं। इससे पहले वे ईटीवी भारत में काम कर चुके हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Lionel Messi

अक्टूबर 7, 2026

Shoaib Malik

अक्टूबर 2, 2026

IND vs WI 2nd ODI

अक्टूबर 1, 2026

Asian Games 2026

सितम्बर 30, 2026

CM Yogi Adityanath

सितम्बर 29, 2026

Asian Games 2026

सितम्बर 29, 2026