---Advertisement---

RR vs CSK IPL 2023: धो डाला रे! ऐसा भी कोई खेलता है भला…Yashasvi Jaiswal ने कर दी चौकों-छक्कों की बारिश, देखें Video

RR VS CSK IPL 2023: आईपीएल 2023 का 36वां लीग मैच राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेला जा रहा है। दोनों टीमों के बीच यह मैच जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच में राजस्थान रॉयल्स के सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने शानदार पारी खेली।

Avatar of Divyanshu Rao

By: Divyanshu Rao

Published: अप्रैल 27, 2023 8:35 अपराह्न

RR VS CSK IPL 2023
Follow Us
---Advertisement---

RR VS CSK IPL 2023: आईपीएल 2023 का 36वां लीग मैच राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेला जा रहा है। दोनों टीमों के बीच यह मैच जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच में राजस्थान रॉयल्स के सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने शानदार पारी खेली। यशस्वी जायसवाल ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए शानदार अर्धशतक लगाया। यशस्वी जायसवाल की बल्लेबाजी का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

यशस्वी जायसवाल ने जड़ा आतिशी अर्धशतक 

राजस्थान की पारी की शुरुआत करने आए यशस्वी जायसवाल ने शुरुआत से ही चेन्नई सुपर किंग्स के गेंदबाजों पर जमकर आक्रामण किया। यशस्वी जायसवाल ने आतिशी बल्लेबाजी करते हुए 26 गेंदों पर अर्धशतक लगाया। इस दौरान यशस्वी जायसवाल ने 3 छक्के और चार चौके लगाए। यशस्वी जायसवाल की बेहतरीन बल्लेबाजी का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो है। यशस्वी जायसवाल ने आईपीएल 2023 तीसरा अर्धशतक लगाया।

Also Read: Sunrisers Hyderabad को लगा बड़ा झटका, 8.75 करोड़ का यह गेंदबाज हुआ पूरे सीजन से बाहर

यशस्वी के लिए आईपीएल 2023 रहा शानदार 

यशस्वी जायसवाल के लिए आईपीएल 2023 बेहद अच्छा रहा है। यशस्वी जायसवाल ने आईपीएल 2023 में 8 मुकाबले खेले हैं, जिसमें उन्होंने शानदार बल्लेबाजी करते हुए करीब 33 की औसत से 283 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने तीन बार 50 रनों से अधिक की पारी खेली। यशस्वी जायसवाल का आईपीएल 2023 में बेस्ट स्कोर 60 रन रहा है। वहीं यशस्वी जायसवाल के ओवर ऑल आईपीएल करियर की बात करें तो उन्होंने अभी तक 30 मुकाबले खेले हैं जिसमें उन्होंने शानदार बल्लेबाजी करते हुए करीब 26 की औसत से 774 रन बनाए हैं। इस दौरान यशस्वी जायसवाल ने 5 अर्धशतक लगाए हैं।

राजस्थान रॉयल्स की प्लेइंग इलेवन: संजू सैमसन (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, जोस बटलर, देवदत्त पडिक्कल, शिमरोन हेटमेयर, ध्रुव जुरेल, रविचंद्रन अश्विन, जेसन होल्डर, एडम ज़म्पा, संदीप शर्मा, युजवेंद्र चहल।

चेन्नई सुपर किंग्स की प्लेइंग इलेवन: एमएस धोनी (कप्तान), रुतुराज गायकवाड़, डेवोन कॉनवे, अजिंक्य रहाणे, मोइन अली, शिवम दूबे, रवींद्र जडेजा, मथीशा पथिराना, तुषार देशपांडे, महेश ठीकशाना, आकाश सिंह।

Also Read: Sunrisers Hyderabad को लगा बड़ा झटका, 8.75 करोड़ का यह गेंदबाज हुआ पूरे सीजन से बाहर

Avatar of Divyanshu Rao

Divyanshu Rao

दिव्यांशु राव DNP INDIA Hindi में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं। दिव्यांशु पिछले तीन साल से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। वे स्पोर्ट्स बीट पर पिछले दो साल से काम कर रहे हैं। इससे पहले वे ईटीवी भारत में काम कर चुके हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Ind Vs Pak T20 World Cup 2026

फ़रवरी 12, 2026

Ind Vs Pak T20 World Cup 2026

फ़रवरी 11, 2026

Abhishek Sharma

फ़रवरी 11, 2026

Ind Vs Pak T20 World Cup 2026

फ़रवरी 11, 2026

Shashi Tharoor

फ़रवरी 10, 2026

Ind Vs Pak T20 World Cup 2026

फ़रवरी 10, 2026