---Advertisement---

RR vs DC IPL 2023: Jos Buttler का कैच छोड़ना पड़ा महंगा, दिल्ली के गेंदबाजों की हुई जमकर कुटाई

राजस्थान रॉयल के बेहतरीन बल्लेबाज बटलर ने जब शुरुआत में धमाकेदार पारी खेल रहे थे तभी दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने उनका कैच छोड़ दिया।

Avatar of Prakash Singh

By: Prakash Singh

Published: अप्रैल 8, 2023 5:36 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

RR vs DC IPL 2023: आज आईपीएल का बेहतरीन मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जा रहा है। राजस्थान रॉयल्स की टीम ने बहुत ही बेहतरीन शुरुआत की है। आज के इस मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया था लेकिन ये फैसला आज टीम के लिए भारी पड़ रहा है। बता दें कि राजस्थान रॉयल्स टीम के ओपनर बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल और जॉस बटलर ने बहुत ही धमाकेदार शुरुआत किया है। वहीं बटलर ने एक बेहतरीन छक्के और 7 चौके की मदद से अपना 50 रन पूरा कर लिया है।

ALSO READ: DC VS GT IPL 2023: गुजरात टाइटंस ने फतह किया दिल्ली का किला, दिल्ली कैपिटल्स को 6 विकेट से हराया

बल्लेबाज बटलर का छूटा कैच

इस मुकाबले में दिल्ली कैपिटक्स की टीम ने बटलर को पहले ही मौका दे दिया है। जब वह 11 गेंदों में 18 रन बनाकर खेल रहे थे रहे थे तभी उन्होंने हवा में एक शानदार शॉट मारा और दिल्ली कैपिटल्स के खिलाड़ी ने कैच को छोड़ दिया। इस कैच के छूटने के बाद बटलर और भी तेजी से खेलते हुए दिखाई दिए। बता दें कि जिस समय बटलर का कैच छूटा उस समय दिल्ली की तरफ से गेंदबाज खलील बॉलिंग कर रहे थे।

यहां देखिए वीडियो

यशस्वी जायसवाल ने की दमदार शुरुआत

मैच के शुरुआत से ही यशस्वी जायसवाल का बल्ला जबरदस्त तरीके से रन बनाते हुए दिखाई दिया। बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने आज 30 गेंदों पर 60 रनों की शानदार पारी खेली। वह अपने अर्धशतक के बनाने के बाद थोड़ा खुलकर खेलने की कोशिश कर रहे थे लेकिन मुकेश कुमार की गेंद पर आउट हो गए। यशस्वी ने आज के इस मैच में खलील अहमद के गेंद पर 5 चौके भी जड़े।

ये भी पढ़ें: Cricket Viral Video: जब Sachin Tendulkar ने साउथ अफ्रीका के गेंदबाजों की उड़ाई थी धज्जियां, 28 गेंदों में जड़ दिए थे 118 रन

 

 

Avatar of Prakash Singh

Prakash Singh

प्रकाश सिंह पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, प्रकाश DNP India वेब साइट में बतौर content writer काम कर रहे हैं। उन्होंने श्री राम स्वरूप मेमोरियल यूनिवर्सिटी लखनऊ से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है। प्रकाश खेल के अलावा राजनीति और मनोरंजन की खबर लिखते हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

MS Dhoni

मई 13, 2026

Sai Sudharsan

मई 13, 2026

Hardik Pandya

मई 12, 2026

Shreyas Iyer

मई 12, 2026

Urvil Patel

मई 11, 2026

Bhuvneshwar Kumar

मई 11, 2026