---Advertisement---

SA Vs Aus 2023: साउथ अफ्रीका ने टी 20 और वनडे के लिए टीम का किया एलान, इस धाकड़ खिलाड़ी को मिली जगह

SA Vs Aus 2023: साउथ अफ्रीका क्रिकेट टीम ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले जाने वाले वनडे और टी 20 सीरीज के लिए टीम का एलान कर दिया है। आपको बता दें कि साउथ अफ्रीका को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन टी 20 मैचों की सीरीज तथा 5 वनडे मैचों की सीरीज खेलनी है। अब जाकर साउथ ...

Read more

Avatar of Ashish Raj

By: Ashish Raj

Published: अगस्त 15, 2023 11:35 पूर्वाह्न

SA Annouced Team
Follow Us
---Advertisement---

SA Vs Aus 2023: साउथ अफ्रीका क्रिकेट टीम ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले जाने वाले वनडे और टी 20 सीरीज के लिए टीम का एलान कर दिया है। आपको बता दें कि साउथ अफ्रीका को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन टी 20 मैचों की सीरीज तथा 5 वनडे मैचों की सीरीज खेलनी है। अब जाकर साउथ अफ्रीका की टीम ने इस स्टार बल्लेबाज को अपनी टीम में जगह दी है।

डेवाल्ड ब्रेविस करेंगे डेब्यू

साउथ अफ्रीका के धाकड़ बल्लेबाज आज डेवाल्ड ब्रेविस आने वाले वनडे और टी 20 सीरीज के लिए साउथ अफ्रीका टीम के लिए डेब्यू करते नजर आएंगे। अपनी बल्लेबाजी से बड़े बड़े खिलाड़ियों का छक्का छुड़ाने वाले साउथ अफ्रीका के इस धाकड़ बल्लेबाज ने 2022 अंडर 19 वर्ल्ड कप के दौरान सबसे ज्यादा स्कोर करने वाले खिलाड़ियों में शामिल रहे हैं। ब्रेविस के आ जाने से अब साउथ अफ्रीकन स्क्वाड में एक मजबूत टीम नजर आएगी।

ब्रेविस हैं रिकॉर्डों के बादशाह

साउथ अफ्रीका में बेबी ऐब के नाम से मशहूर डेवाल्ड ब्रेविस ने 2022 में खेले गए अंडर 19 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा रन बनाने का कारनामा किया हुआ है। आपको बता दें कि ब्रेविस नई साउथ अफ्रीका कि तरफ से खेलते हुए सबसे तेज सैंकड़ा जड़ने का भी रिकॉर्ड अपने नाम किया हुआ है। ब्रेविस ने एक मैच के दौरान 52 गेंदों में ही 150 रन बनाने का कारनामा किया हुआ है। वह साउथ अफ्रीकन क्रिकेट में सबसे कम उम्र में सैंकड़ा जड़ने वाले पहले बल्लेबाज भी हैं।

साउथ अफ्रीका-ऑस्ट्रेलिया हेड टू हेड

साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच अबतक कुल 103 वनडे और 22 टी 20 मैच खेले जा चुके हैं ।अगर वनडे कि बात करें तो ऑस्ट्रेलियन टीम ने 48 मैचों में जीत हासिल की है वहीं साउथ अफ्रीका की टीम ने कुल 51 मुकाबलों में बाजी मारी है। वही टी 20 में 22 मैचों में से 14 मैचों में जहां ऑस्ट्रेलियन टीम ने बाजी मारी है तो वाही 8 मैचों में साउथ अफ्रीका की टीम को जीत नसीब हुई है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Ashish Raj

Ashish Raj

आशीष बीते 4 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से M.A में पत्रकारिता की पढ़ाई की है। यह कई बड़े संस्थान में बतौर स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर चुके हैं। फिलहाल आशीष DNP India में बतौर स्पोर्ट्स राइटर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Lionel Messi

अक्टूबर 7, 2026

Shoaib Malik

अक्टूबर 2, 2026

IND vs WI 2nd ODI

अक्टूबर 1, 2026

Asian Games 2026

सितम्बर 30, 2026

CM Yogi Adityanath

सितम्बर 29, 2026

Asian Games 2026

सितम्बर 29, 2026