---Advertisement---

SA vs AUS ICC WTC Final 2025 में साउथ अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को रौंदा; 27 साल बाद ट्रॉफी जीत हासिल किया नया कीर्तिमान; जाने Markram का कमाल

SA vs AUS ICC WTC Final 2025 की दूसरी पारी में Markram की शतकीय पारी ने मैच का रूख बदल दिया और खिताब अपने नाम कर लिया।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: जून 14, 2025 6:51 अपराह्न

SA vs AUS ICC WTC Final 2025
Follow Us
---Advertisement---

SA vs AUS ICC WTC Final 2025: 27 साल बाद आखिरकार साउथ अफ्रीका ने SA vs AUS ICC WTC Final 2025 में ऑस्ट्रेलिया को हराकर खिताब अपने नाम कर लिया। पहली पारी की शुरूआत हुई तो ऐसा लगा की साउथ अफ्रीका इस खिताब को अपने नांम करने में पिछड़ सकती है, लेकिन दूसरी पारी में Markaram की शतकीय पारी ने मैच का रूख बदल दिया और खिताब अपने नाम कर लिया। बता दें कि यह पहली बार है, जब साउथ अफ्रीका ने खिताब अपने नाम किया है। पहली पारी में लीड रखने के बाद भी ऑस्ट्रेलिया खिताब जीतने से चुक गई।

SA vs AUS ICC WTC Final 2025 जीत 27 साल का सूखा किया खत्म

दक्षिण अफ्रीका ने 27 साल के अंतराल के बाद कोई आईसीसी खिताब अपने नाम किया है। टीम ने आखिरी बार 1998 में नॉकआउट ट्रॉफी (अब चैंपियंस) का खिताब अपने नाम किया था। दरअसल दूसरी पारी में ऑस्ट्रेलिया ने अफ्रीका को 282 रनों का लक्ष्य दिया था, जिसका पीछा करते हुए 5 विकेट पर साउथ अफ्रीका ने मैच जीतकर खिताब अपने नाम कर लिया है। दक्षिण अफ्रीका की इस जीत में कप्तान बावुमा और एडेन मार्करम का योगदान काफी अहम रहा।

इन दोनों बल्लेबाजों ने तीसरे विकेट के लिए 147 रनों की साझेदारी की और टीम की जीत की नींव रखी। एक समय ऐसा लग रहा था कि फिर से कंगारू टीम इस खिताब को अपने नाम कर लेगी, लेकिन कप्तान बावुमा और एडेन मार्करम की शानदार बैटिंग ने इतिहास रचते हुए खिताब अपने नाम कर लिया।

साउथ अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को 5 विकेट से हराया

बता दें कि WTC Final 2025 में ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में अच्छी खासी बढ़त बना के रखी थी, बता दें कि पहली पारी में कंगारू ने 212 रन बनाए थे, इसके जवाब में साउथ अफ्रीका पहली पारी में मात्र 138 रनों पर ही सिमट गई, इसके बाद दूसरी पारी में ऑस्ट्रेलिया ने 282 रनों का लक्ष्य दिया, शुरूआत में तो अफ्रीका के विकेट जल्दी गिर गए थे। हालांकि बाद में बावुमा और एडेन मार्करम का योगदान काफी अहम रहा। इन दोनों बल्लेबाजों ने तीसरे विकेट के लिए 147 रनों की साझेदारी की और टीम की जीत की नींव रखी।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

MI Vs KKR IPL 2026

मार्च 29, 2026

RCB Vs SRH IPL 2026

मार्च 29, 2026

Virat Kohli

मार्च 29, 2026

MS Dhoni

मार्च 28, 2026

Mohsin Naqvi

मार्च 28, 2026

Tejasvi Surya

मार्च 27, 2026