---Advertisement---

SA20 2023:लीग में मिलना चाहिए महेंद्र सिंह धोनी को मौका, पूर्व क्रिकेटर ग्रीम स्मिथ ने रखी मांग

SA20 2023: महेंद्र सिंह धोनी के चाहने वाले सिर्फ फैंस ही नहीं हैं बल्कि क्रिकेट की दुनिया में बहुत से ऐसे लोग है जो आज भी माही को खेलते हुए देखना चाहते हैं । मैदान हो या फिर पर्सनल लाइफ क्रिकेटर्स के बीच में एक अलग ही तरह की बॉन्ड देखने को मिलती है। ऐसे ...

Read more

Avatar of Prakash Singh

By: Prakash Singh

Published: जनवरी 20, 2023 6:37 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

SA20 2023: महेंद्र सिंह धोनी के चाहने वाले सिर्फ फैंस ही नहीं हैं बल्कि क्रिकेट की दुनिया में बहुत से ऐसे लोग है जो आज भी माही को खेलते हुए देखना चाहते हैं । मैदान हो या फिर पर्सनल लाइफ क्रिकेटर्स के बीच में एक अलग ही तरह की बॉन्ड देखने को मिलती है। ऐसे में SA20 फ्रेंचाइजी लीग के कमिश्नर और पूर्व क्रिकेटर ग्रीम स्मिथ ने महेंद्र सिंह धोनी को लेकर बड़ा बयान दिया है। पूर्व क्रिकेटर ग्रीम स्मिथ आज भी पूर्व भारतीय कप्तान एमएस धोनी को मैदान पर खेलते हुए देखना चाहते हैं। आपको बता दें कि दक्षिण अफ्रीका में आयोजित हो रही SA20 लीग में दुनियाभर के धुरंधर खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। ऐसे में अब यह चर्चा हो रही है कि एमएस धोनी, युवराज सिंह, सुरेश रैना या टीम इंडिया के अन्य रिटायर खिलाड़ी इस मैच को खेल सकते है।

मीडिया इंटरेक्शन के दौरान स्मिथ ने रखी बात

पूर्व क्रिकेटर ग्रीम स्मिथ ने मीडिया से बात करते हुए कहा है कि ” SA20 लीग में ऐसा खिलाड़ी होना चाहिए , जो धोनी के जैसा हो। लेकिन हम कभी भी BCCI के खिलाफ नहीं जा सकते। हम हमेशा BCCI के साथ काम करते आए हैं और उनका सम्मान भी करते हैं। हमारी उनके साथ हमेशा से अच्छी रिलेशनशिप रही है। ऐसे में BCCI के नियमों के मुताबिक अगर चीजें सही होती है तो हम धोनी को यहां खेलते हुए देखना चाहेंगे। ‘SA20 को लेकर हम काफी समय से काम कर रहे हैं और इसे बेहद ज्यादा कॉम्पिटिटिव क्रिकेट लीग बनाना चाहते हैं। माही अगर इस मैच से जुड़ते है तो निश्चित ही वैल्यू बढ़ जाएगी।

Also Read: Chanakya Niti: इन परिस्थितियों में कर देना चाहिए धन और स्त्री का त्याग, जानें क्या कहते हैं आचार्य

विदेशी लीग में शामिल होने का मौका

आपको बता दें कि महेंद्र सिंह धोनी ने क्रिकेट से संन्यास ले लिया है लेकिन आज भी वह खिलाड़ियों को मार्गदर्शन देते हुए दिखाई पड़ते है। ऐसे में यह कायास लगाए जा रहे है कि रिटायर्ड भारतीय खिलाड़ियों के लिए विदेशी लीग में खेलने का मौका मिल सकता है। ऐसे में स्मिथ का यह बयान आना उनके खेलने की संभावना को और बढ़ा दिया है।

Also Read: Mauni Amavasya 2023 Date: 20 या 21 जनवरी कब रखा जाएगा मौनी अमावस्या का व्रत? जानें किन चीजों के दान से बढ़ेगी सुख-समृद्धि

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Prakash Singh

Prakash Singh

प्रकाश सिंह पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, प्रकाश DNP India वेब साइट में बतौर content writer काम कर रहे हैं। उन्होंने श्री राम स्वरूप मेमोरियल यूनिवर्सिटी लखनऊ से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है। प्रकाश खेल के अलावा राजनीति और मनोरंजन की खबर लिखते हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Ind Vs Pak T20 World Cup 2026

फ़रवरी 12, 2026

Arun Jaitley Stadium

फ़रवरी 12, 2026

Ind Vs Pak T20 World Cup 2026

फ़रवरी 12, 2026

Ind Vs Pak T20 World Cup 2026

फ़रवरी 11, 2026

Abhishek Sharma

फ़रवरी 11, 2026

Ind Vs Pak T20 World Cup 2026

फ़रवरी 11, 2026