आखिर कौन है Saad Ahmed जिसका भारत- पाकिस्तान मैच पर वीडियो बनाने के चक्कर में हुआ मर्डर, वजह जानकर हैरान रह जाएंगे आप

India Pakistan match

India Pakistan match

Saad Ahmed: रविवार यानी 9 जून को भारत और पाकिस्तान के बीच T20 वर्ल्ड कप 2024 का मुकाबला खेला गया। न्यूयार्क में होने वाले इस मुकाबले पर लोगों की नजरे थी और क्रिकेट फैंस को इस दिन का इंतजार था। अंतिम कोशिश के बाद भारत ने पाकिस्तान को 6 रनों से हरा दिया और इस बाजी को अपने नाम कर गया। इस सबके बीच भारत की जीत का जश्न जहां भारतीय मना रहे थे वहीं पाकिस्तान के एक यूट्यूबर को जान देने पड़ी। खबर जानकर हर कोई चौक गया। आइए जानते हैं आखिर क्या है पूरा माजरा।

तैश में आकर चलाई गोली

रिपोर्ट्स के मुताबिक साद अहमद नाम का यूट्यूबर कराची में मोबाइल मार्केट जाकर वीडियो बना रहा था। इस दौरान वह लोगों से भारत-पाकिस्तान मैच के बारे में सवाल जवाब करते हुए नजर आया। ऐसे में उसकी नजर एक सिक्योरिटी गार्ड पर गई जहां वह अपनी बाईट लेने के लिए पहुंच गया। इस दौरान उसने सिक्योरिटी गार्ड से मैच के बारे में राय मांगी लेकिन गार्ड ने कुछ ऐसा किया जिसकी शायद आपने कल्पना नहीं की होगी और उसने साद को गोली मार दी।

क्यों चलाई गोली

रिपोर्ट में यह भी कहा जा रहा है कि सिक्योरिटी गार्ड ने गुस्से में आकर इस घटना को अंजाम दिया और उसे अच्छा नहीं लगा कि यूट्यूब र उसके सामने माइक्रोफोन रखा है । उसे इस सवाल में कोई दिलचस्पी नहीं थी जिसकी वजह से उसने तुरंत ही गोली चला दी।

खबर ने मचाई अफरातफरी

वहीं साद को जब उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया तो डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस दिल दहला देने वाली खबर से सोशल मीडिया पर अफरा तफरी मच गई है और हर तरफ हड़कंप मचा हुआ है। यूट्यूबर को गार्ड ने गोली मार दी और बेचारे की जान चली गई।

कौन था साद अहमद

मिली जानकारी के मुताबिक साद दो बच्चों का पिता था और यूट्यूब के जरिए ही अपनी रोज की रोटी चलाता था ऐसे में उसकी मौत वाकई काफी खौफनाक है। वह अपने पीछे अपने माता-पिता पत्नी और दोनों बच्चों को छोड़ गया। वहीं फिलहाल गार्ड को गिरफ्तार कर लिया गया है और उससे पूछताछ की जा रही है। साद अहमद महज 24 साल के थे और वह यूट्यूब पर अपने ब्लॉग्स की वजह से चर्चा में रहते थे। अक्सर क्रिकेट मैच पर चिल वीडियो बनाने के लिए जाने जाते थे।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।   

Exit mobile version