---Advertisement---

IPL 2023: सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन को कुत्ते ने काटा, बाल-बाल बचा हाथ, बर्बाद हो सकता था करियर

IPL 2023: आईपीएल 2023 में आज होने वाले LSG Vs MI के मैच से पहले एक बड़ी घटना हो गई है। जिसकी वजह से शायद अर्जुन तेंदुलकर आज का मैच नहीं खेल पाएंगे।

Avatar of Brijesh Chauhan

By: Brijesh Chauhan

Published: मई 16, 2023 10:57 पूर्वाह्न

IPL 2023
Follow Us
---Advertisement---

IPL 2023: आईपीएल 2023 में आज होने वाले लखनऊ सुपर जायंट्स Vs मुंबई इंडियंस के मैच से पहले एक बड़ी घटना हो गई है। मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर आज का मैच नहीं खेल पाएंगे। क्योंकि उन्हें कुत्ते ने काट लिया है। इस बात की जानकारी उन्होंने खुद दी है। दरअसल, मैच से पहले जब अर्जुन तेंदुलकर लखनऊ के इकाना स्टेडियम में LSG के खिलाड़ियों से मिल रहे थे, उस वक्त इस बात का खुलासा हुआ।

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

अर्जुन तेंदुलकर और अन्य खिलाड़ियों की बात का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। ये वीडियो लखनऊ सुपर जायंट्स ने सोशल मीडिया अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो में अर्जुन तेंदुलकर LSG के दो खिलाड़ियों युद्धवीर सिंह चरक और मोहसिन खान से मिलते दिख रहे हैं। इसी मुलाकात के दौरान वो उन दोनों से ये बता रहे हैं कि उन्हें कुत्ते ने काट लिया है।

बाएं हाथ पर कुत्ते के काटने से बना घाव

अब सवाल है कि कुत्ते ने उन पर हमला किया कब ? इसके जवाब में उन्होंने कहा कि एक दिन पहले। अर्जुन तेंदुलकर का हाल जानने के बाद युद्धवीर सिंह और मोहसिन खान दोनों ने उन्हें खुद का ख्याल रखने को कहा। वीडियो में देखकर पता चलता है कि कुत्ते ने अर्जुन के बाएं हाथ पर काटा है। चोट के निशान उनकी उंगलियों के पास ही है। बस गनीमत ये है कि वो निशान उतने गहरे नहीं हैं। क्योंकि अगर ऐसा नहीं होता तो वो नेट्स पर गेंदबाजी करते नहीं दिखते।

इस सीजन में किया IPL डेब्यू

बहरहाल, अर्जुन तेंदुलकर लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ मुकाबला खेलेंगे या नहीं, इसका फिलहाल पता नहीं। उन्होंने इसी सीजन में आईपीएल डेब्यू कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ किया था। डेब्यू के बाद उन्होंने लगातार 4 मैच खेले फिर टीम से बाहर हो गए। IPL 2023 में जो 4 मैच अर्जुन तेंदुलकर ने खेले हैं, उसमें उन्होंने 3 विकेट चटकाए हैं।

ये भी पढ़ें: IPL 2023: बेहतरीन बल्लेबाजी का इनाम, मैच के बाद धोनी ने रिंकू सिंह को दिया ये खास तोहफा

Avatar of Brijesh Chauhan

Brijesh Chauhan

बृजेश बीते 4 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में M.A की पढ़ाई की है। यह कई बड़े संस्थान में बतौर कांटेक्ट एडिटर के तौर पर काम कर चुके हैं। फिलहाल बृजेश DNP India में बतौर कांटेक्ट एडिटर पॉलिटिकल और स्पोर्ट्स डेस्क पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rohit Sharma

जुलाई 17, 2026

Rajkummar Rao

जुलाई 8, 2026

MS Dhoni

जुलाई 7, 2026

Shah Rukh Khan

जुलाई 2, 2026

Virat Kohli

जून 29, 2026

Hardik Pandya

जून 27, 2026