Sanju Samson की आंधी में उड़ गई दिल्ली की टीम, शतक नहीं होने पर दिया दिल जीतने वाला जवाब; टीम के लिए बने संकटमोचक

Sanju Samson: मंगलवार को सीएसके के धाकड़ खिलाड़ी संजू सैमसन ने दिल्ली के खिलाफ शानदार पारी खेलकर टीम को 8 विकेट से जीत दिलाई। दमदार इनिंग के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ दी मैच का अवार्ड मिला।

Sanju Samson

Photo Credit: Google

Sanju Samson: सीएसके यानी चेन्नई सुपर किंग्स के चेट्टा यानी संजू सैमसन ने मंगलवार को अपना खतरनाक रूप दिखाया। दिल्ली के अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में दर्शकों को एक बार केरल के स्टार बल्लेबाज का तूफान देखने को मिला। मुकाबला दिल्ली में था, मगर मैदान पर सीएसके के सपोर्ट्स की भरमार थी। ऐसे में संजू की पारी के दौरान हर कोई उनकी बल्लेबाजी की तारीफ कर रहा था। धाकड़ विकेटकीपर ने अपनी बैटिंग से फिर से लोगों को दीवाना बनाया। साथ ही मैच के बाद अपने बयान से करोड़ों क्रिकेट प्रेमियों का दिल भी जीत लिया।

संजू सैमसन का जीत लेगा आपका दिल

दरअसल, संजू सैमसन ने डीसी यानी दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 52 गेंदों में नाबाद 87 रन बनाए। इस दौरान उनके बल्ले से 6 सिक्स और 7 फॉर निकले। स्टार ओपनर की धाकड़ इनिंग की बदौलत ही सीएसके ने मैच को 8 विकेट से जीत लिया। मैच के बाद सीएसके के धांसू विकेटकीपर खिलाड़ी ने कहा, ‘शतक हमेशा खास होते हैं। शतक बनाने की चाहत तो थी, लेकिन उस शतक तक पहुंचने के लिए मुझे थोड़ा स्वार्थी बनना पड़ा। कार्तिक अच्छा खेल रहे थे और मैच जीतने से ज्यादा खुशी मिलती है। अभी कुछ और मैच बाकी हैं, देखते हैं कि क्या मैं शतक बना पाता हूं।’

भारत के पूर्व क्रिकेटर सुनील गावस्कर ने संजू सैमसन की प्रशंसा करते हुए कहा, ‘सब्र का फल मीठा होता है। वह पहले जम गए और फिर तेजी से रन बनाए। अगर कार्तिक ने उन शॉट्स के साथ मैच खत्म न किया होता, तो शायद सैमसन अपना शतक पूरा कर लेते। लेकिन उन्होंने टीम के लिए खेला।’

संजू सैमसन को मिला ‘प्लेयर ऑफ दी मैच’ का खिताब

उधर, संजू सैमसन का दिल्ली की टीम के खिलाफ प्रदर्शन को देखें, तो काफी शानदार रहा है। धाकड़ प्लेयर ने आईपीएल यानी इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में 2 मुकाबलों में 108 बॉलों पर 202 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 187 के करीब रहा। वहीं, अब तक इस सीजन की बात करें, तो 10 मुकाबलों में उन्होंने कुल 402 रन बनाए हैं। संजू ने इस सीजन में अपनी दमदार पारियों के दम पर सीएसके को कई मैचों में जीत दिलाई है।

वहीं, मुकाबले की बात करें, तो दिल्ली की टीम ने टॉस जीता और पहले बैटिंग का फैसला लिया। दिल्ली की टीम 20 ओवरों में 155 रन ही बना सकी। इसके बाद सीएसके ने 18वें ओवर में ही 159 रन बनाकर मैच को 8 विकेट से जीत लिया। जबरदस्त पारी के लिए संजू को ‘प्लेयर ऑफ दी मैच’ का अवार्ड मिला।

Exit mobile version