---Advertisement---

रश्मिका के बाद अब सचिन की बेटी Sara Tendulkar के फोटो के साथ छेड़छाड़ , देखें वायरल तस्वीर

Sara Tendulkar : बॉलीवुड सितारों या ऐक्ट्र्सेस की आए दिन सोशल मीडिया पर फेक फ़ोटोज़ वायरल होती रहती हैं। हाल ही में साउथ की मशहूर एक्ट्रेस रश्मिका मन्दाना का एक फेक फोटो वायरल हुआ। उसके बाद बॉलीवुड एक्ट्रेस कटरीना कैफ़ इसका शिकार हुई। लेकिन अब दिग्गज क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा तेंदुलकर इसका शिकार ...

Read more

Avatar of Anshika Shukla

By: Anshika Shukla

Published: नवम्बर 8, 2023 7:00 अपराह्न | Updated: नवम्बर 9, 2023 10:42 पूर्वाह्न

google
Follow Us
---Advertisement---

Sara Tendulkar : बॉलीवुड सितारों या ऐक्ट्र्सेस की आए दिन सोशल मीडिया पर फेक फ़ोटोज़ वायरल होती रहती हैं। हाल ही में साउथ की मशहूर एक्ट्रेस रश्मिका मन्दाना का एक फेक फोटो वायरल हुआ। उसके बाद बॉलीवुड एक्ट्रेस कटरीना कैफ़ इसका शिकार हुई। लेकिन अब दिग्गज क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा तेंदुलकर इसका शिकार हुई हैं। सारा की एक फेक फोटो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही फोटो में सारा तेंदुलकर इंडियन क्रिकेटर शुभमन गिल के गले में हाथ डाले नजर आ रही है। इस फोटो को इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया गया है। साथ ही इसके कैप्शन में लिखा है कि- ‘सारा ने कंफर्म कर दिया की वे शुभमन गिल को डेट कर रही हैं’।

फोटो की सच्चाई

इसी फोटो पर एक अन्य यूजर ने कमेंट कर इसकी सच्चाई भी खोल दी है। यूजर ने सारा की असली फोटो शेयर कर बताया है कि ये फोटो नकली है। सारा शुभमन गिल नहीं बल्कि अपने भाई अर्जुन तेंदुलकर के साथ हैं। सारा ने ये तस्वीर अपने इंस्टाग्राम पर अपने भाई अर्जुन तेंदुलकर को 24वें बर्थडे पर बधाई देते हुए पोस्ट की थी।

भारत के ओपनर शुभमन गिल से जुड़ता है नाम

सचिन तेंदुलकर की बेटी Sara Tendulkar का नाम अक्सर भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार ओपनर शुभमन गिल के साथ जोड़ा जाता है। इनकी लव स्टोरी सोशल मीडिया पर खूब वायरल होती है। यहाँ तक कि यह भी दावा किया जाता है कि सारा और शुभमन रिलेशनशिप हैं और इनके परिवार इसकी मंज़ूरी दे चुके हैं।

हालाँकि सारा या शुभमन दोनों में से किसी ने भी इस रिश्ते पर मुहर नहीं लगाई है। दोनों ही मीडिया से अपने रिश्ते की बात को छिपाते है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

iPhone 17

सितम्बर 26, 2026

Vivo V80

सितम्बर 26, 2026

Mivi One 5G

सितम्बर 24, 2026

iQOO 16

सितम्बर 24, 2026

Samsung Galaxy S27 Ultra

सितम्बर 23, 2026

Oppo Find X10 Pro Max

सितम्बर 23, 2026