Ravindra Jadeja Wife : विधायक पत्नी पर जानें कैसे लट्टू हुए भारत के स्टार ऑलराउंडर

Ravindra Jadeja Wife : टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा आईसीसी ओडीआई वर्ल्ड कप 2023 में भारत में बहुत अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। उनकी मैच के दौरान फ़ील्डिंग का तो कोई जवाब ही नहीं है। उनकी आक्रामक बल्लेबाज़ी और गेंदबाज़ी मैच के दौरान सबका दिल जीत लेती है। उनकी शादी में भी कुछ ऐसा ही अन्दाज़ देखने को मिला। भारतीय ऑलराउंडर की लव स्टोरी बेहद दिलचस्प है।

पहली मुकलात में लट्टू हुए जडेजा

जडेजा की बहन नैना ने ही अपनी एक दोस्त रिवाबा को जड्डू से मिलवाया था। इसके बाद दोनों की मुलाकात एक पार्टी में हुई थी और इसी मुलाकात में जड्डू अपनी पत्नी रीवाबा पर लट्टू हो गए थे। दोनों ने इस मुलाकात के बाद ही नंबर एक्सचेंज कर लिए थे। बस यहीं से दोनों के प्यार की शुरुआत हुई और बात शादी तक पहुंच गई।

विधायक हैं रिवाबा

रिवाबा क्रिकेटर रवींद्र जडेजा की पत्नी हैं। दो नवंबर 1990 को रिवाबा का जन्म राजकोट में हुआ। पिता हरदेव सिंह सोलंकी और मां प्रफुल्लबा सोलंकी हैं। रिवाबा और रवींद्र जडेजा की एक बेटी है। रिवाबा को इस साल भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने जामनगर उत्तर विधानसभा सीट से टिकट दिया था। वह चुनाव भी जीत गईं। अब रिवाबा भाजपा की विधायक हैं।

रीवाबा ने छुए जडेजा के पैर

आईपीएल 2023 में आखिरी ओवर में जडेजा ने चेन्नई ऊपर किंग्स को जीत दिलाई थी। जीत के बाद जडेजा और रिवाबा का एक वीडियो खूब वायरल हुआ था। जिसमें जीत के बाद जश्न मनाने आई रिवाबा ने जडेजा के पैर छुए और उनका आशीर्वाद लिया। उनका ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ। इसके बाद से ही रिवाबा को संस्कारी बहु का टैग भी मिल गया था।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।