---Advertisement---

‘टाइम आउट’ विवाद के बीच बांग्लादेश को लगा बड़ा झटका , ये खिलाड़ी हुआ ODI World Cup से बाहर

अपना आखिरी लीग मैच खेलने से पहले बांग्लादेश को बड़ा झटका लगा है। बांग्लदेश क्रिकेट टीम के कप्तान शाकिब अल हसन को चोट के चलते वर्ल्ड कप से बाहर होना पड़ा है।

Avatar of Anshika Shukla

By: Anshika Shukla

Published: नवम्बर 7, 2023 5:41 अपराह्न

google
Follow Us
---Advertisement---

ICC ODI World Cup 2023 : सोमवार को दिल्ली में आईसीसी ओडीआई वर्ल्ड कप मुक़ाबला श्रीलंका और बांग्लादेश के बीच खेला गया। इस मुक़ाबले में बांग्लादेश ने 3 विकेट से श्रीलंका पर जीत दर्ज की। मुक़ाबले में एक बड़ा विवाद खड़ा हो गया था। लेकिन अब एक बड़ी खबर सामने आ रही है। बांग्लादेश टीम के कप्तान शाकिब अल हसन को वर्ल्ड कप से बाहर होना पड़ा है।

बाहर हुए कप्तान

बांग्लादेश के कप्तान शाकिब अल हसन चोट के कारण ICC ODI World Cup 2023 से बाहर हो हुए हैं। श्रीलंका के ख़िलाफ़ मुक़ाबले में उन्हें इंडेक्स फिंगर में चोट लग गई थी। आईसीसी ने शाकिब के बाहर होने की जानकारी दी। उन्होंने बताया शाकिब की उँगली में फ्रैक्चर हो गया है। ऐसे में अब वह पूरे वर्ल्ड कप से बाहर हो गए है।

11 नवंबर को ऑस्ट्रेलिया से होगा मुक़ाबला

बांग्लादेश टीम को अपना आखिरी लीग मैच 11 नवंबर को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलना है। इसमें कप्तान शाकिब अल हसन नहीं खेल पाएंगे। मुकाबले के बाद शाकिब ने कहा था- उनकी अंगुली में फ्रैक्चर हुआ है। बल्लेबाजी के दौरान टेपिंग और पेन किलर की मदद से बैटिंग की थी। उनको रिकवर होने में 3-4 हफ़्ते का समय लग जाएगा।

टाइम आउट विवाद

बांग्लादेश बनाम श्रीलंका मुक़ाबले में बड़ा विवाद खड़ा हुआ। इस मुक़ाबले में श्रीलंका के बल्लेबाज़ एंजेलो मैथ्यूज़ को टाइम आउट के ज़रिए आउट करार दिया गया। जिसके बाद श्रीलंका टीम नाराज़ नज़र आई। टीम ख़ासकर बांग्लादेश के कप्तान शाकिब अल हसन से नाराज़ है, क्योंकि उन्होंने ही टाइम आउट की अपील की थी। मैच के बाद शाकिब ने अपनी सफ़ाई देते हुए ये भी कहा – की अगर ये क्रिकेट के भाव से ग़लत है तो आईसीसी को इसे अपनी रूल बुक से हटा देना चाहिए।

असली विवाद तो तब खड़ा हुआ जब श्रीलंका के बल्लेबाज़ एंजेलो मैथ्यूज़ ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर अपने टाइम आउट ना होने का प्रूफ देते हुए वीडियो शेयर किया। साथ ही उन्होंने आईसीसी पर कई सवाल भी उठाए।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Hardik Pandya

जून 27, 2026

Viral Video

जून 25, 2026

Deepika Padukone

जून 24, 2026

Nora Fatehi

जून 13, 2026

Gautam Adani

जून 6, 2026

Shreyas Iyer

जून 5, 2026