---Advertisement---

Shashi Tharoor: राजनीति के धुरंधर कांग्रेस सांसद ने वैभव सूर्यवंशी की तुलना क्रिकेट के भगवान के साथ कर मचाई सनसनी! दिया चौंकाने वाला बयान

Shashi Tharoor: कांग्रेस के सीनियर लीडर शशि थरूर ने अंडर 19 क्रिकेट टीम के स्टार खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी की खास अंदाज में तारीफ की। साथ ही चौंकाने वाला बयान देकर दुनिया को हैरान कर दिया।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: फ़रवरी 10, 2026 12:50 अपराह्न

Shashi Tharoor
Follow Us
---Advertisement---

Shashi Tharoor: वैभव सूर्यवंशी, नाम तो सुना ही होगा। कुछ दिनों पहले की बात है आईसीसी अंडर 19 क्रिकेट विश्वकप के फाइनल मुकाबले में 14 साल के युवा खिलाड़ी ने अंग्रेजी बॉलिंग अटैक की धज्जियां उड़ा दी थी। वैभव सूर्यवंशी ने सिर्फ 80 गेंदों में तूफानी पारी खेलते हुए 175 रन बनाए थे। इसके बाद सिर्फ भारत में ही नहीं, बल्कि पूरे क्रिकेट जगत में एक ही नाम गूंज रहा था, वो था वैभव सूर्यवंशी। ऐसे में कई दिग्गजों ने दिल खोलकर युवा खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी की प्रशंसा की। मगर अब कांग्रेस सांसद शशि थरूर के बयान ने सभी को हैरान कर दिया है।

Shashi Tharoor ने कुछ इस अंदाज में की वैभव सूर्यवंशी की तारीफ

हर क्रिकेट फैन की तरह ही कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शशि थरूर भी वैभव सूर्यवंशी के मुरीद हो गए हैं। ऐसे में शशि थरूर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स यानी ट्विटर पर लिखा, ‘अब यह हुई ना सोमवार सुबह की बढ़िया बात, जिसे मैं मंजूरी देता हूं! ⁦वैभव सूर्यवंशी को तुरंत बड़े सम्मान मिलने चाहिए। पिछली बार जब हमारे पास क्रीज पर 14 साल का जीनियस था, तो उसका नाम सचिन तेंदुलकर था। और हमने उसे ज्यादा इंतजार नहीं करवाया था।’ भारतीय राजनीति के दिग्गज नेता ने ‘Amul’ द्वारा वैभव सूर्यवंशी की प्रशंसा में लिखे गए स्लोगल ‘Suryavansh-in-a-lifetime talent!’ को भी शेयर किया है।

शशि थरूर की बात जल्द हो सकती है पूरी

बता दें कि आईसीसी अंडर 19 विश्वकप में वैभव सूर्यवंशी ने कमाल का प्रदर्शन किया। पूरे टूर्नामेंट में उनके बल्ले से 169.49 की शानदार स्ट्राइक रेट से 439 रन निकले। ऐसे में उनका नाम क्रिकेट इतिहास के पन्नों में दर्ज हो गया। सूर्यवंशी ने पूरी प्रतियोगिता में रिकॉर्ड 30 छक्के लगाए। इसके बाद सूर्यवंशी की दमदार परफॉर्मेंस को ध्यान में रखते हुए आईसीसी ने उन्हें टीम ऑफ द टूर्नामेंट में शामिल किया। इस 12 सदस्यीय टीम में उनके साथ भारत के कनिष्क चौहान और हेनिल पटेल भी मौजूद रहे। ऐसे में माना जा रहा है कि जल्द ही शशि थरूर की बात हो सकती है और वैभव सूर्यवंशी भारत की मुख्य टीम में शामिल हो सकते हैं।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Tamil Nadu Assembly Elections 2026

मार्च 29, 2026

Rain Alert 30 March 2026

मार्च 29, 2026

UPSSSC AGTA Recruitment 2026

मार्च 29, 2026

कल का मौसम 30 March 2026

मार्च 29, 2026

Indian Economy

मार्च 29, 2026

CM Bhagwant Mann

मार्च 29, 2026