---Advertisement---

सानिया से रिश्ता टूटने की अफ़वाहों के बीच Shoaib Malik ने रचाई दूसरी शादी, देखें तस्वीरें

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व क्रिकेटर और भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्ज़ा ने एक्स पति Shoaib Malik ने हाल ही में अपनी दूसरी शादी की खबरों से इंटरनेट पर हलचल मचा दी है। शोएब ने मशहूर पाकिस्तानी एक्ट्रेस सना जावेद से शादी की है। सना के साथ अपनी शादी की जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफार्म ...

Read more

Avatar of Anshika Shukla

By: Anshika Shukla

Published: जनवरी 20, 2024 12:20 अपराह्न | Updated: जनवरी 20, 2024 1:32 अपराह्न

google
Follow Us
---Advertisement---

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व क्रिकेटर और भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्ज़ा ने एक्स पति Shoaib Malik ने हाल ही में अपनी दूसरी शादी की खबरों से इंटरनेट पर हलचल मचा दी है। शोएब ने मशहूर पाकिस्तानी एक्ट्रेस सना जावेद से शादी की है। सना के साथ अपनी शादी की जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफार्म इंस्टाग्राम के ज़रिए पोस्ट करके दी।

Shoaib Malik ने साँझा की तस्वीरें

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व क्रिकेटर Shoaib Malik ने सना जावेद के साथ शादी की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की। तस्वीर शेयर करते हुए उन्होंने भावुक कैप्शन भी लिखा। उन्होंने लिखा- “अल्हमदुल्लिलाह”, साथ में शोएब ने आभार व्यक्त करते हुए लिखा “और हमने तुम्हें जोड़ियों में बनाया”। शोएब और सना की शादी की ये तस्वीर सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रही है।

सना की है दूसरी शादी

Shoaib Malik की पत्नी यानी सना जावेद की भी ये दूसरी शादी है। इससे पहले 28 साल की सना जावेद ने साल 2020 में पाकिस्तानी सिंगर उमर जसवाल से शादी की थी। लेकिन शादी के एक साल बाद ही दोनों के अलग होने की खबरें सामने आने लगी। कुछ समय बाद सना और उमर ने एक दूसरे के साथ इंस्टाग्राम पर अपनी तस्वीरें भी डिलीट कर दी थी।

सानिया ने किया था पोस्ट

शोएब मलिक की शादी से कुछ दिन पहले ही सानिया मिर्ज़ा ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया था। पोस्ट शेयर करते हुए उन्होंने लिखा- तलाक़ और शादी काफ़ी मुश्किल होते हैं। उनकी इस पोस्ट ने उनके और शोएब मलिक के तलाक़ की ओर संकेत किया था। आपको बता दें करोना के बाद से ही ये अफ़वाहें आ रही थी कि दोनों के बीच कुछ ठीक नहीं चल रहा है और दोनों अलग हो सकते हैं, जिसकी आख़िरकार पुष्टि हो गई है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।    

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

MS Dhoni

मई 13, 2026

Sai Sudharsan

मई 13, 2026

Hardik Pandya

मई 12, 2026

Shreyas Iyer

मई 12, 2026

Urvil Patel

मई 11, 2026

Bhuvneshwar Kumar

मई 11, 2026