---Advertisement---

Shubhman Gill : शुभमन के फैन्स के लिए ख़ुशख़बरी, अस्पताल से उन्हें मिली छुट्टी, पाक के ख़िलाफ़ खेलने की संभावना बढ़ी

Shubhman Gill : भारत को विश्व कप की शुरुआत से ही झटके लग रहे हैं। ऑस्ट्रलिया के खिलाफ पहले मैच से पहले भारत के स्टार ओपनर शुभमन गिल को डेंगू के चलते मैच से बाहर रहना पड़ा था। भारत के इस मैच में जीतने के बावजूद , क्रिकेट फैंस ने गिल को बहुत मिस किया। ...

Read more

Avatar of Mahima Vats

By: Mahima Vats

Published: अक्टूबर 10, 2023 10:46 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

Shubhman Gill : भारत को विश्व कप की शुरुआत से ही झटके लग रहे हैं। ऑस्ट्रलिया के खिलाफ पहले मैच से पहले भारत के स्टार ओपनर शुभमन गिल को डेंगू के चलते मैच से बाहर रहना पड़ा था। भारत के इस मैच में जीतने के बावजूद , क्रिकेट फैंस ने गिल को बहुत मिस किया। फिर सोमवार को बीसीसीआई से बयान आया कि शुभमन 11 अक्टूबर को अफगानिस्तान के खिलाफ मैच का भी हिस्सा नहीं होंगे।

मंगलवार को उनकी तबीयत बिगड़ी तो उन्हें चेन्नई के अस्पताल में भर्ती कराया गया। लेकिन अब एक अच्छी खबर सामने आ रही है। बताय जा रहा है कि Shubhman Gill अस्पताल से डिस्चार्ज हो होटल पहुंच गए हैं। गिल होटल में रिकवर कर रहे हैं। एक सूत्र से पता चला था कि गिल का प्लेटलेट्स काउंट 70000 पहुंच गया था , जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।

पाकिस्तान के खिलाफ मैच खेलने पर संदेह

आम तौर पर डेंगू से ग्रसित व्यग्ति को रिकवर होने में 7 से 10 दन तक का समय लग जाता है। लेकिन मैच को खलेने के लिए गिल का पूरी तरह से फिट होना जरूरी है। गिल की अभी की हालत को देखते हुए उनका पाकिस्तान के खिलाफ 14 अक्टूबर को खेलना मुश्किल है। लकिन वह 19 अक्टूबर को भारत-बांग्लादेश मैच का हिस्सा बन सकते हैं।

मिस किया पहला मुक़ाबला

भारत के ओपनर Shubhman Gill ने ऑस्ट्रलिया के खिलाफ भारत का पहला वर्ल्ड कप मुक़ाबला डेंगू के चलते मिस कर दिया था। अब वह 11 अक्टूबर को भी भारत के दुसरे मुक़ाबले का हिस्सा नहीं होंगे। इसकी जनाकारी बीसीसीआई ने अपने आधिकारिक बयान में सोमवार को दी थी। गिल की जगह ईशान किशन को कप्तान रोहित शर्मा के साथ भारत की ओपेनिंग बल्लेबाज़ी करने के लिए उतारा गया। हालांकि ईशान कुछ ख़ास कमाल नहीं दिखा पाए और ज़ीरो पर ही आउट हो गए। आपको बता दें भारत बनाम ऑस्ट्रलिया मुक़ाबले में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 6 विकेट से हराकर जीत दर्ज़ की।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Hardik Pandya

जून 27, 2026

Viral Video

जून 25, 2026

Deepika Padukone

जून 24, 2026

Nora Fatehi

जून 13, 2026

Gautam Adani

जून 6, 2026

Shreyas Iyer

जून 5, 2026

Leave a Comment