---Advertisement---

ICC World Cup 2023 : भारतीय क्रिकेट फैंस के लिए खुशखबरी, पाक के खिलाफ मैच में शुभमन की वापसी; देखें प्लेइंग 11 में कौन-कौन हैं शामिल

ICC World Cup 2023 : भारत बनाम पाकिस्तान मुकाबला आज नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। पाकिस्तान के खिलाफ मैच से पहले एक बड़ी खुशखबरी सामने आ रही हैं। भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ अपने प्लेइंग 11 घोषित कर दिए हैं। जिसमें भारत के स्टार ओपनर शुभमन गिल का नाम भी शामिल है। भारतीय क्रिकेट ...

Read more

Avatar of Sanjeev123

By: Sanjeev123

Published: अक्टूबर 14, 2023 8:26 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

ICC World Cup 2023 : भारत बनाम पाकिस्तान मुकाबला आज नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। पाकिस्तान के खिलाफ मैच से पहले एक बड़ी खुशखबरी सामने आ रही हैं। भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ अपने प्लेइंग 11 घोषित कर दिए हैं। जिसमें भारत के स्टार ओपनर शुभमन गिल का नाम भी शामिल है। भारतीय क्रिकेट फैंस के दो मैच के लंबे इंतजार के बाद गिल अब मैदान पर नजर आएंगे।

पाकिस्तान के खिलाफ भारत के प्लेइंग 11

रोहित शर्मा, शुभमन गिल , विराट कोहली, श्रेयस , केएल राहुल , हार्दिक पंड्या, रवींद्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, जसप्रीत बुमराह।

पाकिस्तान के खिलाफ कर रहे वर्ल्ड कप में डेब्यू

वर्ल्ड कप 2023 के दो मैच में डेंगू के चलते हिस्सा ना बनने के बाद गिल पाकिस्तान के खिलाफ वर्ल्ड कप में डेब्यू कर रहे हैं। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच दौरान गिल डेंगू पॉजिटिव पाए गए। फिर अफगानिस्तान के खिलाफ मैच में उनकी तबीयत बिगड़ी और उन्हें अस्पताल भर्ती कराया गया। लेकिन अब फिट होकर वह पाकिस्तान के खिलाफ मैच खेलेंगे। गिल को भारत के स्टार ओपनर के तौर पर जाना जाता है। आज सबकी निगाहें उनके प्रदर्शन पर होंगी।

वर्ल्ड के दो मैचों का हिस्सा नहीं थे गिल

वर्ल्ड कप की शुरुआत से ही भारत को झटके लग रहे हैं। शुभमन गिल डेंगू के चलते भारत के पहले मुक़ाबले का हिस्सा नहीं था। हालांकि भारत ने पहले मुक़ाबल मुक़ाबले में ऑस्ट्रेलिया को 6 विकेट से हराकर जीत दर्ज़ की। तबीयत खबर होने की वजह से गिल भारत के दुसरे मुक़ाबले का हिस्सा भी नहीं बन पाए। भारत ने यह मुक़ाबला भी अफगानिस्तान के खिलाफ 8 विकेट से जीत लिया। आपको बता दें गिल की जगह ईशान किशन को टीम में जगह दी गई। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तो ईशान ख़ास कमाल नहीं दिखा पाए लेकिन अफगानिस्तान के खिलाफ ईशान ने 47 रन बटोरे।

हैट्रिक पर भारत-पाकिस्तान 

वर्ल्ड कप 2023 में भारत और पाकिस्तान आज अपनी तीसरी जीत के लिए लड़ेंगे। भारत और पाकिस्तान दोनों ने ही अभी तक दो मैच खेले और जीत हासिल की। भारत ने ऑस्ट्रेलिया और अफगानिस्तान को हराया वहीं पाकिस्तान ने नीदरलैंड और श्रीलंका को हराया। अब दोनों की टीमें आज जीत पाकर अपनी जीत की हैट्रिक लगाना चाहेंगी।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

MI Vs KKR IPL 2026

मार्च 29, 2026

RCB Vs SRH IPL 2026

मार्च 29, 2026

Virat Kohli

मार्च 29, 2026

MS Dhoni

मार्च 28, 2026

Mohsin Naqvi

मार्च 28, 2026

Tejasvi Surya

मार्च 27, 2026

Leave a Comment