---Advertisement---

Shubman Gill: IPL 2026 में गुजरात टाइटंस के कप्तान से ज्यादा इस इम्पैक्ट प्लेयर पर रहेंगी सबकी नजरें, पहले भी मचा चुका है तहलका

Shubman Gill: आईपीएल 2026 की शुरुआत होने वाली है। ऐसे में गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल से अधिक टीम के इस धुरंधर खिलाड़ी का जलवा देखने को मिल सकता है। इस प्लेयर ने पहले भी तहलका मचाया है।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: मार्च 26, 2026 1:38 अपराह्न

Shubman Gill
Follow Us
---Advertisement---

Shubman Gill: शनिवार से क्रिकेट का महाकुंभ मतलब आईपीएल यानी इंडियन प्रीमियर लीग की शुरुआत हो रही है। ऐसे में सभी टीमों ने अपनी तैयारियों को अधिक जोर देना स्टार्ट कर दिया है। ऐसे में जीटी यानी गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल ने अपनी टीम को खास नसीहत देते हुए बेहतर फील्ड करने की सलाह दी है। ऐसे में आईपीएल 2026 के दौरान सभी जीटी फैन्स की निगाहें कप्तान पर रहेंगी। मगर इस टीम में एक और भारतीय सुपरस्टार है, जो इस बार टीम के लिए गेम चेंजर साबित हो सकता है। इस खिलाड़ी का नाम है साई सुदर्शन।

Shubman Gill के साथ साई सुदर्शन मचा सकते हैं धमाल

गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल के अलावा, साई सुदर्शन विपक्षी टीमों के लिए बड़ा खतरा साबित हो सकते हैं। पिछले आईपीएल 2025 के दौरान साई सुदर्शन ने पूरे टूर्नामेंट में धमाकेदार बल्लेबाजी की और खुद को एक सुपरस्टार के रूप में स्थापित कर दिया। उन्होंने 15 मुकाबलों में 156.17 की स्ट्राइक रेट से 759 रन बनाए। उनका हाईएस्ट स्कोर 108 रन नाबाद रहा। इस भारतीय बल्लेबाज ने पूरे सीजन में 6 अर्धशतक और 1 शतक लगाया। सीजन में सबसे अधिक रन बनाने के लिए उन्हें ऑरेंज कैप भी मिली। साथ ही उन्हें इमर्जिंग प्लेयर ऑफ द सीजन का अवॉर्ड भी मिला। पिछले सीजन जीटी ने प्लेऑफ तक का सफर तय किया था। ऐसे में उनसे एक बार फिर टीम को खास उम्मीद होगी।

कप्तान शुभमन गिल करेंगे दमदार वापसी

आईपीएल 2026 में जीटी के कप्तान शुभमन गिल लंबे टाइम पर क्रिकेट मैदान पर वापसी करेंगे। दरअसल, हाल ही भारतीय टीम ने टी20 विश्वकप जीता था, मगर इसमें शुभमन गिल इंडियन टीम का हिस्सा नहीं थे। ऐसे में अब आईपीएल में गिल अपनी धाकड़ बल्लेबाजी के दम पर सभी आलोचकों को करारा जवाब दे सकते हैं। राइट हैंड के बैटर ने इस सीजन के लिए काफी अच्छी तैयारी की है। वहीं, आईपीएल के पिछले सीजन के दौरान गुजरात टाइटंस के कप्तान ने 15 मुकाबलों में 600 से अधिक रन बनाए थे। इस दौरान उनकी स्ट्राइक रेट 155.8 की रही। उनके बल्ले से 6 अर्धशतक निकले। बता दें कि जीटी का पहला मैच 31 मार्च को पंजाब किंग्स के खिलाफ न्यू चंडीगढ़ के मुल्लांपुर स्टेडियम में है। मुकाबला शाम को 7:30 बजे शुरू होगा।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Dehradun-Pithoragarh Flight

मार्च 26, 2026

CTET February 2026 Result

मार्च 26, 2026

Ganga Expressway

मार्च 26, 2026

CM Mohan Yadav

मार्च 26, 2026

Mohan Yadav

मार्च 26, 2026

Delhi News

मार्च 26, 2026