---Advertisement---

SL vs AFG Asia Cup 2023: गद्दाफी स्टेडियम में चला इस अफगान खिलाड़ी का जादू , अर्धशतक ठोक बनाया यह कीर्तिमान

SL vs AFG Asia Cup 2023:अफ़ग़ानिस्तान के खिलाड़ी मोहम्मद नबी ने श्रीलंका के खिलाफ खेले गए मैच में अर्धशतक जमा कर अपने हमवतन खिलाड़ी मुजीब उर रहमान का रिकॉर्ड तोड़ दिया। अफ़ग़ानिस्तान कि टीम को इस मुकाबले में 2 रनों से हार झेलनी पड़ी।

Avatar of Ashish Raj

By: Ashish Raj

Published: सितम्बर 6, 2023 12:43 अपराह्न

mohammad-nabi-..1
Follow Us
---Advertisement---

SL vs AFG Asia Cup 2023: अफ़ग़ानिस्तान और श्रीलंका के बीच लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में खेला गया एशिया कप के ग्रुप मैच को श्रीलंका ने 2 रनों से जीत सुपर 4 के लिए क्वालीफाई कर लिया है। अब ऐसे में हार के बावजूद अफ़ग़ानिस्तान के खिलाड़ी मोहम्मद नबी ने एक ख़ास रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है।

नबी ने तोड़ा मुजीब उर रहमान का रिकॉर्ड

श्रीलंका और अफ़ग़ानिस्तान के बीच खेले गए एशिया कप के ग्रुप मैच में अफगान खिलाड़ी मोहम्मद नबी ने मुजीब उर रहमान का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। आपको बता दें कि एशिया कप में श्रीलंका के खिलाफ अर्धशतक जड़ने के साथ ही मोहम्मद नबी ने अपने देश के खिलाड़ी मुजीब उर रहमान का वर्षों पुराना रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिया। नबी ने इस दौरान 24 गेंदों का सामना करते हुए पचासा जड़ दिया। इससे पहले यह रिकॉर्ड मुजीब उर रहमान के नाम था। मुजीब उर रहमान ने एशिया कप के दौरान 26 गेंदों में अर्धशतक जड़ा था। आपको बता दें कि नबी ने इस दौरान 32 गेंदों में 6 चौके और 5 छक्के की मदद से कुल 65 रन बनाएं। हालांकि नबी की यह पारी अफगान टीम को जीत दिलाने में नाकामयाब रही और टीम को 2 रनों के मामूली अंतर् से हार का सामना करना पड़ा।

श्रीलंका ने किया सुपर 4 के लिए क्वालीफाई

आपको बता दें कि एशिया कप में खेले गए अहम् मैच में श्रीलंका ने अफगानिस्तान को हराकर एशिया कप के सुपर 4 के लिए क्वालीफाई कार लिया। आपको बता दें कि टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उत्तरी श्रीलंका की टीम ने निर्धारित 50 ओवरों में 8 विकेट के नुकसान पर 291 रन बनाएं। जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उत्तरी अफ़ग़ानिस्तान कि टीम ओवर में 289 रन ही बना सकी और 2 रनों के मामूली अंतर् से मुकाबला गंवा दिया। आपको बता दें कि अफ़ग़ानिस्तान की टीम अपने तीनो मैच हार कर टूर्नामेंट से अब बाहर हो गयी है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Ashish Raj

Ashish Raj

आशीष बीते 4 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से M.A में पत्रकारिता की पढ़ाई की है। यह कई बड़े संस्थान में बतौर स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर चुके हैं। फिलहाल आशीष DNP India में बतौर स्पोर्ट्स राइटर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Virat Kohli

अप्रैल 17, 2026

Virat Kohli

अप्रैल 16, 2026

Josh Hazlewood

अप्रैल 16, 2026

Salman Khan

अप्रैल 15, 2026

Ajinkya Rahane

अप्रैल 15, 2026

Praful Hinge

अप्रैल 14, 2026