---Advertisement---

SRH VS RR IPL 2023: Jos Buttler ने खेली तूफानी पारी, महज 10 गेंदों में जड़ दिए 46 रन, देखें वीडियो

SRH VS RR IPL 2023: आईपीएल 2023 का चौथा मैच सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जा रहा है। इस मैच में बटलर ने तूफान मचाया।

Avatar of Ravi Ranjan Raja

By: Ravi Ranjan Raja

Published: अप्रैल 2, 2023 4:21 अपराह्न | Updated: अप्रैल 2, 2023 5:35 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

SRH VS RR IPL 2023: आईपीएल 2023 का चौथा मैच सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जा रहा है। राजस्थान रॉयल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच यह मैच हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में चल रहा है। इस मैच में राजस्थान रॉयल्स के बल्लेबाज जोस बटलर ने तूफानी अर्धशतक लगाया। जोस बटलर के सामने सनराइजर्स हैदराबाद के गेंदबाज बेबस नजर आए।

जोस बटलर ने आते ही सनराइजर्स हैदराबाद के गेंदबाजों पर आक्रमम कर दिया। जोस बटलर ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 22 गेंदों पर 54 रनों की शानदार पारी खेली। इस दौरान बटलर ने तीन छक्के और चार चौके लगाए। जोस बटलर की आक्रामक बल्लेबाजी की फैंस ने जमकर जश्न मनाया।

यहां देखें जोस बटलर की तूफानी पारी

Also Read: IPL Viral Video: जब Hardik Pandya ने KKR के खिलाफ खेली थी तूफानी पारी, महज 34 गेंदों में जड़ दिए थे 91 रन

राजस्थान के सलामी बल्लेबाजों ने खेली तूफानी पारी 

जोस बटलर और यशस्वी जायसवाल ने आते ही सनराइजर्स हैदराबाद के गेंदबाजों पर आक्रमण कर दिया। दोनों बल्लेबाजों ने मिलकर पावरप्ले में 85 रन जोडे़। जोस बटलर 22 गेंदों पर शानदार 54 रन बनाकर आउट हुए तो वहीं यशस्वी जायसवाल ने भी शानदार अर्धशतकीय पारी खेली। यशस्वी जायसवाल ने 37 गेंदों पर शानदार 54 रन बनाए। इस दौरान यशस्वी ने 9 चौके लगाए। यशस्वी जायसवाल के लिए आईपीएल का पिछला दो सीजन काफी शानदार रहा था।

बटलर आईपीएल में सबसे अधिक शतक लगाने वाले दूसरे खिलाड़ी

वहीं अगर बात करें जोस बटलर की तो जोस बटलर ने आईपीएल 2023 की शानदार शुरुआत की है। बटलर पिछले आईपीएल सीजन में सबसे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे थे। बटलर ने पिछले आईपीएल में 17 मैचों में 863 रन बनाए थे ऑरेंज कैप अपने नाम की थी। इस दौरान जोस बटलर ने चार शतकीय पारी भी खेली है। जोस बटलर ही एक ऐसे बल्लेबाज हैं, जिन्होंने एक सीजन में चार शतक लगाए है। बटलर ने ऑल ओवर आईपीएल में अभी तक पांच शतक लगा चुके हैं। बटलर के बाद क्रिस गेल हैं जिन्होंने बटलर से अधिक शतक लगाया है। क्रिस गेल ने आईपीएल में 6 शतक लगाए हैं।

Also Read: IPL Viral Video: जब Hardik Pandya ने KKR के खिलाफ खेली थी तूफानी पारी, महज 34 गेंदों में जड़ दिए थे 91 रन

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Prithvi Shaw

सितम्बर 18, 2026

Mohsin Naqvi

सितम्बर 14, 2026

Bigg Boss 20

सितम्बर 7, 2026

Viral Video

सितम्बर 4, 2026

Lionel Messi

सितम्बर 1, 2026

Imran Khan

अगस्त 29, 2026