---Advertisement---

‘दोनों को वहां होना..; Sunil Gavaskar ने Border Gavaskar Trophy समारोह से बाहर रखें जानें पर जताई नाराजगी; जाने डिटेल

Sunil Gavaskar: बॉर्डर गावस्कर ट्राफी समारोह में सुनील गावस्कर को ऑस्ट्रेलिया द्वारा नहीं बुलाने पर क्रिकेट के दिग्गजों ने सवाल खड़े किए है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: जनवरी 5, 2025 1:22 अपराह्न

Sunil Gavaskar
Follow Us
---Advertisement---

Sunil Gavaskar: सिडनी क्रिकेट ग्राउंड (SCG) पर बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी का समापन ऑस्ट्रेलिया की धमाकेदार छह विकेट की जीत के साथ हुआ। इस जीत के साथ ऑस्ट्रेलिया ने सीरीज 3-1 से अपने नाम कर ली। लेकिन इस प्रतिष्ठित ट्रॉफी के सह-नामधारी, महान क्रिकेटर Sunil Gavaskar, समारोह से बाहर रखे जाने पर हैरान रह गए। मालूम हो कि Border Gavaskar Trophy भारतीय क्रिकेटर सुनील गावस्कर और ऑस्ट्रेलिया क्रेकटर एलन बॉर्डर के नाम पर रखा गया है।

Border Gavaskar Trophy समारोह से क्यों गायब हुए Sunil Gavaskar

गावस्कर ट्राफी समारोह पर गायब होने पर खुद Sunil Gavaskar ने इसपर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि “उन्हें पहले ही इस योजना की जानकारी दे दी गई थी। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के प्रोटोकॉल के अनुसार, अगर ऑस्ट्रेलिया ट्रॉफी जीतता है, तो इसे एलन बॉर्डर द्वारा सौंपा जाएगा। वहीं, अगर भारत ट्रॉफी बचाता या सिडनी टेस्ट ड्रॉ करता, तो ट्रॉफी गावस्कर द्वारा सौंपी जाती। गावस्कर ने ABC स्पोर्ट से बात करते हुए कहा, मुझे शुरुआत में ही बताया गया था कि ऐसा ही होगा। मैं दुखी नहीं हूं, लेकिन थोड़ा हैरान जरूर हूं। यह बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी है। दोनों को वहां होना चाहिए था।”

ऑस्ट्रेलिया की ऐतिहासिक जीत

ऑस्ट्रेलिया ने साल 2014 -15 सीरीज के बाद पहली बार बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी पर कब्जा किया। सिडनी टेस्ट महज तीन दिनों में खत्म हो गया, जो SCG के इतिहास में तीसरा सबसे छोटा टेस्ट परिणाम है। इस मैच में सिर्फ 1141 गेंदें फेंकी गईं। गौरतलब है कि इस ट्रॉफी में ऑस्ट्रेलिया ने 3-1 से सीरीज अपने नाम कर ली है। हालांकि इस समारोह में Sunil Gavaskar नदारद दिखें। जिसके देखकर कई क्रिकेटरों ने हैरानी जताई।

बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी की विरासत

बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा का प्रतीक है। सिडनी समारोह में Sunil Gavaskar की गैर मौजूदगी पर सवाल खड़े हुए हैं। इससे यह बहस शुरू हो गई है कि क्या भविष्य के समारोहों में ट्रॉफी से जुड़े दिग्गजों को उचित सम्मान दिया जाएगा? वहीं ग्राउंड पर भी कई बार ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ियों के बीच समय – समय पर तीखी बहस भी देखने को भी मिली।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

फ़रवरी 12, 2026

Ind Vs Pak T20 World Cup 2026

फ़रवरी 12, 2026

Ind Vs Pak T20 World Cup 2026

फ़रवरी 11, 2026

Abhishek Sharma

फ़रवरी 11, 2026

Ind Vs Pak T20 World Cup 2026

फ़रवरी 11, 2026

Shashi Tharoor

फ़रवरी 10, 2026