---Advertisement---

Sunil Gavaskar ने की भारतीय बल्लेबाज़ों की आलोचना, कहा- ‘थोड़ा अति आत्मविश्वास के कारण हो रहे हैं जल्दी आउट’

विशाखापत्तनम में खेले गए दूसरे वनडे में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 10 विकेट से हरा दिया। टीम इंडिया के सभी बल्लेबाज़ क्रीज़ पर लाचार नज़र आए।

Avatar of Sriya Sri

By: Sriya Sri

Published: मार्च 20, 2023 2:42 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

Sunil Gavaskar: स्टीव स्मिथ के कप्तानी वाली ऑस्ट्रेलिया ने 19 मार्च को विशाखापत्तनम में दूसरे एकदिवसीय मैच में भारत को 10 विकेट से हराकर सीरीज में बड़ी वापसी की। मिशेल स्टार्क के पांच विकेटों की मदद से ऑस्ट्रेलिया ने भारत को केवल 26 ओवरों में 117 रनों से नीचे रोक दिया। इस जीत का मतलब है कि अब ऑस्ट्रेलियाई टीम भारत के साथ चल रही तीन मैचों की एकदिवसीय श्रृंखला में (1-1) से बराबरी पर है।

भारत के पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर दूसरे वनडे में रोहित शर्मा की अगुवाई वाली टीम के प्रदर्शन से खुश नहीं थे। स्टार स्पोर्ट्स के साथ बात करते हुए, गावस्कर से पूर्व कप्तान विराट कोहली के आउट होने पर उनके विचारों के बारे में पूछा गया। उन्होंने माना कि कोहली के अति आत्मविश्वास की वजह से वे जल्दी आउट हो रहे हैं। दूसरे वनडे मैच में कोहली ने नाथन एलिस की गेंद पर आउट होने से पहले 35 गेंदों पर 31 रन बनाए।

Also Read: IND vs AUS 2nd ODI: Mitchell Starc ने चटकाए 5 विकेट, इस लिस्ट में हुए शामिल

गावस्कर ने स्टार स्पोर्ट्स से कहा, “यह एकाग्रता में कमी हो सकती है और यह थोड़ा अति आत्मविश्वास भी हो सकता है क्योंकि नाथन एलिस ऑस्ट्रेलिया की टीम के सबसे कमज़ोर गेंदबाज़ के रूप में खेल रहे थे।” गावस्कर को यह भी लगता है कि एलिस ने स्टार्क से बातचीत की होगी जिसके बाद उनको काफी अच्छी सलाह मिली होगी।

सुनील गावस्कर ने दिया बयान

गावस्कर ने मैच के बाद बातचीत के दौरान कहा, “जब आप मुख्य गेंदबाजों का सफलतापूर्वक सामना करते हैं और उनकी गेंदों पर आउट नहीं होते हैं, तो आपका आत्मविश्वास भी थोड़ा बढ़ जाता है। अगर गेंद उनके पैड के बाहरी हिस्से पर लगी होती, तो वह नॉट आउट होते। लेकिन क्योंकि गेंद उनके पैड के अंदरूनी हिस्से पर लगी, इसलिए वह आउट हो गए।’

भारत के पूर्व बल्लेबाजी कोच संजय बांगर ने कोहली को लेकर दिया बयान

संजय बांगर ने कहा, “विराट कोहली को बैटिंग करते वक्त ऐसी परिस्थितियों में पूर्वचिंतन नहीं करना चाहिए।” आपको बता दे कि संजय बांगर लंबे समय तक टीम इंडिया के बैटिंग कोच रह चुके हैं।

Avatar of Sriya Sri

Sriya Sri

मेरा नाम श्रीया श्री है। मैं पत्रकारिता अंतिम वर्ष की छात्रा हूं। मुझे लिखना बेहद पसंद है। फिलहाल मैं डीएनपी न्यूज नेटवर्क में कंटेंट राइटर हूं। मुझे स्वास्थ्य से जुड़ी कई चीजों के बारे में पता है और इसलिए मैं हेल्थ पर आर्टिकल्स लिखती हूं। इसके अलावा मैं धर्म, लाइफस्टाइल, एस्ट्रोलॉजी और एजुकेशन के विषय में भी आर्टिकल लिखती हूं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Arjun Tendulkar

मई 24, 2026

Rishabh Pant

मई 20, 2026

Vaibhav Sooryavanshi

मई 20, 2026

MS Dhoni

मई 19, 2026

Ishan Kishan

मई 19, 2026

Gautam Gambhir

मई 18, 2026