---Advertisement---

सुनील गावस्कर ने बताया Virat Kohli के 50 वें वनडे शतक का शुभ मुहूर्त, इस ख़ास दिन को लेकर की भविष्यवाणी

Virat Kohli : वर्ल्ड कप 2023 में भारत के एक खिलाड़ी का बल्ला खूब बोल रहा है। उनकी तूफानी पारी को देखकर हर कोई हैरान है। ये खिलाड़ी कोई और नहीं भारतीय टीम के किंग कोहली हैं। विराट कोहली ने अभी तक वर्ल्ड कप में खेले गए 5 मैचों में 354 रन बना लिए हैं ...

Read more

Avatar of DNP न्यूज़ डेस्क

By: DNP न्यूज़ डेस्क

Published: अक्टूबर 26, 2023 12:30 अपराह्न | Updated: अक्टूबर 26, 2023 4:23 अपराह्न

google
Follow Us
---Advertisement---

Virat Kohli : वर्ल्ड कप 2023 में भारत के एक खिलाड़ी का बल्ला खूब बोल रहा है। उनकी तूफानी पारी को देखकर हर कोई हैरान है। ये खिलाड़ी कोई और नहीं भारतीय टीम के किंग कोहली हैं। विराट कोहली ने अभी तक वर्ल्ड कप में खेले गए 5 मैचों में 354 रन बना लिए हैं जिसमें एक शतक भी शामिल है। विराट वनडे में 50 शतक पूरे करने से थोड़े ही दूर हैं। उन्हें इसके लिए सिर्फ दो शतकों की ज़रुरत है।

विराट की इस वर्ल्ड कप में बल्लेबाज़ी को देखते हुए ये लग रहा है कि वह 50 वनडे शतकों का आंकड़ा भी जल्द पार कर लेंगे। हालांकि भारत के पूर्व क्रिकटर सुनील गावस्कर ने कोहली के शतक को लेकर भविष्यवाणी कर दी है। उनका मानना है कि कोहली का 50 वां वनडे शतक 5 नवंबर को आ रहा है।

इस खास दिन पर आएगा शतक

सुनील गावस्कर ने कहा,” विराट कोहली अपना 50 वां वनडे शतक 5 नवंबर को साउथ अफ्रीका के खिलाफ कोलकाता के ईडन गार्डन में लगाएंगे। ये अपने जन्मदिन पर ऐसा करेंगे। जब आप वहां शतक लगाओगे तो फैंस आपको चीयर करेंगे। इससे अच्छा अवसर शतक लगाने का और क्या हो सकता है। ” आपको बता दें फिलहाल विराट कोहली ने वनडे क्रिकेट में 48 शतक लगाए हैं। उन्होंने साउथ अफ्रीका के खिलाफ 50वीं सेंचुरी लगाने से पहले 29 अक्टूबर को इंग्लैंड के खिलाफ भी शतक जड़ना होगा।

वर्ल्ड कप 2023 में विराट

वर्ल्ड कप 2023 में पांच मैच खेलते हुए Virat Kohli ने 354 रन बनाए हैं। जिसमें एक शतक शामिल है। उन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ शानदार शतक लगाया था। कोहली न्यूज़ीलैंड के खिलाफ शतक लगाने से चूक गए थे। विराट ने पहला मैच खेलते हुए ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 85 रन की पारी खेली। दुसरे मुक़ाबले में अफगानिस्तान के खिलाफ 55 रन, पाकिस्तान के खिलाफ 16 , बांग्लादेश के खिलाफ 103 रन और न्यू ज़ीलैंड के खिलाफ 96 रन बनाए।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of DNP न्यूज़ डेस्क

DNP न्यूज़ डेस्क

DNP न्यूज़ डेस्क उत्कृष्ट लेखकों एवं संपादकों का एक प्रशिक्षित समूह है. जो पिछले कई वर्षों से भारत और विदेश में होने वाली महत्वपूर्ण खबरों का विवरण और विश्लेषण करता है.उच्च और विश्वसनीय न्यूज नेटवर्क में डीएनपी हिन्दी की गिनती होती है. मीडिया समूह प्रतिदिन 24 घंटे की ताजातरीन खबरों को सत्यता के साथ लिखकर जनता तक पहुंचाने का कार्य निरंतर करता है
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

MS Dhoni

मई 13, 2026

Sai Sudharsan

मई 13, 2026

Hardik Pandya

मई 12, 2026

Shreyas Iyer

मई 12, 2026

Urvil Patel

मई 11, 2026

Bhuvneshwar Kumar

मई 11, 2026