---Advertisement---

Swiss Open 2023: सात्विक-चिराग ने स्विट्जरलैंड में लहराया तिरंगा, बैडमिंटन में रचा इतिहास

भारत के सात्विकसाईराज रेंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी ने स्विसओपन 2023 का टूर्नामेंट अपने नाम कर लिया है। सात्विकसाईराज रेंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी ने फाइनल मुकाबले में चाइनीज जोड़ी को हरा दिया।

Avatar of Himanshu Singh

By: Himanshu Singh

Published: मार्च 26, 2023 11:02 अपराह्न

Swiss Open 2023
Follow Us
---Advertisement---

Swiss Open 2023: भारत के टॉप रैंक जोड़ीदार खिलाड़ी सात्विकसाईराज रेंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी ने स्विस ओपन 2023 (Swiss Open 2023) का टूर्नामेंट अपने नाम कर लिया है। ये इस जोड़ी के द्वारा जीता गया अब तक का सबसे बड़ा खिताब था। स्विस ओपन 2023 के फाइनल मुकाबले में सात्विकसाईराज और चिराग शेट्टी ने चीन के रेन जियांग (Ren Xiang) और तांग यूयांग (Tang Qiang) की जोड़ी को सीधे सेटों में आसानी से हरा दिया।

चीन की जोड़ी को हराकर जीता खिताब

भारतीय खिलाड़ी सात्विकसाईराज रेंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी ने चीन के अपने विपक्षी खिलाड़ी रेन जियांग और तांग यूयांग की जोड़ी को 21-19, 24-22 से हरा दिया। ये मुकाबला केवल 54 मिनटों तक ही चला। भारतीय खिलाड़ियों ने इतने कम समय में ही चीन के खिलाड़ियों के दांत खट्टे कर दिए। आपको बता दे कि इस टूर्नामेंट के अंदर इंडिया के खिलाड़ी सात्विकसाईराज रेंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी को दूसरी वरीयता दी गई थी। किंतु उनके प्रदर्शन में ऐसा बिल्कुल भी नहीं लगा। दोनों ही खिलाड़ियों ने पूरे टूर्नामेंट में कमाल का प्रदर्शन किया और फाइनल मैच जीतकर ही दम लिया। फाइनल जैसे बड़े मुकाबले में चाइनीज जोड़ी दोनों भारतीय खिलाड़ियों को टक्कर देने में भी नाकाम ही रही। फाइनल जैसा बड़ा मैच एकतरफा रहा।

Also Read: WPL 2023 Final: मुंबई ने रचा इतिहास, दिल्ली को फाइनल में 7 विकेट से हराकर बनी चैंपियन

फाइनल मैच में ऐसा रहा प्रदर्शन

टूर्नामेंट के फाइनल जैसे बड़े मुकाबले के पहले गेम में भारतीय जोड़ी ने धैर्य के साथ शुरुआत की। इसके बाद दोनों ही खिलाड़ियों ने काफी आक्रामक रुख अख्तियार कर लिया। आक्रामक रुख अपनाने का फायदा भी हुआ। भारतीय टीम ने जल्द ही 18-13 की बड़ी बढ़त बना ली। चिराग और सात्विक जब गेम जीतने से मात्र तीन पॉइंट ही दूर थे तभी चीन की जोड़ी ने शानदार डिफेंस के दम पर स्कोर 18-17 कर दिया। चाइना की जोड़ी ने गेम खत्म होने से पूर्व तीन पॉइंट और बना लिए लेकिन चिराग के बेहतरीन शॉट चयन की वजह से भारत 21-19 से जीत गया। इस जीत से भारत के बैडमिंटन बिरादरी में काफी खुशी की लहर है।

Also Read: WPL 2023 Final: Shafali Verma हुई No Ball पर आउट! ट्विटर पर भड़के यूजर बोले – ‘ट्रॉफी मुंबई को दे दो”

Avatar of Himanshu Singh

Himanshu Singh

Himanshu Singh is a content writer and journalist. He writes on multiple niches such as National, Politics and Sports.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Lionel Messi

अक्टूबर 7, 2026

Shoaib Malik

अक्टूबर 2, 2026

IND vs WI 2nd ODI

अक्टूबर 1, 2026

Asian Games 2026

सितम्बर 30, 2026

CM Yogi Adityanath

सितम्बर 29, 2026

Asian Games 2026

सितम्बर 29, 2026