---Advertisement---

T20 WC: सिर्फ इन 10 खिलाड़ियों ने T20 World Cup में लगाई है सेंचुरी, एक भारतीय का नाम भी शामिल

T20 WC: अबतक T20 World Cup के इतिहास में सिर्फ 11 बार हीं सेंचुरिज बनीं हैं, जो 10 खिलाड़ियों ने लगाए हैं।

Avatar of Shashank Kumar

By: Shashank Kumar

Published: मई 31, 2024 6:49 अपराह्न

T20 WC
Follow Us
---Advertisement---

T20 WC: वर्ल्ड कप जैसे बड़े टूर्नामेंट में हर टीम अपने बेस्ट खिलाड़ियों को चुनकर खेलने के लिए लाती है। ऐसे में उन खिलाड़ियों से टीम की अपेक्षा होती है कि वह मैच में अच्छा प्रदर्शन करें और टीम को फायदा पहुँचाएं। ऐसे में कुछ खिलाड़ी काफी अच्छा प्रदर्शन करके अपना नाम हमेशा के लिए दर्ज करा लेतें हैं।

अब ऐसा हीं कुछ 2 जून से होने वाले T20 World Cup 2024 में भी देखने को मिल सकता है और खिलाड़ियों के जबरदस्त फॉर्म को देखकर लगता है कि इस बार कई रिकॉर्ड टूटने वाले हैं और कई रिकॉर्ड बनने वाले हैं।

आपको जानकर हैरानी होगी कि अबतक T20 World Cup के इतिहास में सिर्फ 11 बार हीं सेंचुरिज बनीं हैं, जो 10 खिलाड़ियों ने लगाए हैं। इसलिए इस बार होने वाले T20 WC में खिलाड़ियों ससे इस कड़ी कोो बढाने की उम्मीद रहेगी।

कौन हैं वो खिलाड़ी जिन्होंने लगाई हैं WC में सेंचुरी?

1.) Chris Gayle

क्रिस गेल एकमात्र ऐसे बल्लेबाज हैं, जिन्होंने T20 WC में एक बार नहीं बल्कि दो बार सेंचुरी लगाई है। उन्होंने इस दौरान सबसे तेज शतक लगाने का रिकॉर्ज भी अपने नाम किया है। उन्होंने साउथ अफ्रिका के खिलाफ 2007 में और इंग्लैण्ड के खिलाफ 2016 में क्रमश: 117 और 100 रनों की पारी खेली थी।

2.) Suresh Raina

पूर्व भारतीय बल्लेबाज सुरेश रैना एकमात्र ऐसे खिलाड़ी हैं जिन्होंने भारत की ओर से शतक ठोका हो। रैना ने यह कारनामा 2010 में साउथ अफ्रिका के खिलाफ की थी। रैना ने इस दौरान 60 गेंदों में 101 रनों की पारी खेलकर अपनी टीम के लिए किर्तिमान रच दिया था।

3.) Mahela Jayawardene

श्रीलंका के बल्लेबाज महेला जयवर्धने ने भी 2010 में हीं जिम्बाब्वे के खिलाफ 64 गेंदों में 100 रनों की पाऱी खेलकर अपनी टीम को जीत दिलाई थी। माहेला भी अपनी टीम से एकमात्र ऐसे खिलाड़ी हैं, जिन्होंने T20 WC में शतक ठोका हो।

4.) Brendon McCullum

न्यूजीलैंड के धाकड़ बल्लेबाज ब्रेंडन मैकुलम ने टी20 वर्ल्डकप 2012 में बांग्लादेश के खिलाफ 58 गेंदों में सबसे ज्यादा 128 रन बनाए थे। मैकुलम अभी भी टी20 वर्ल्डकप का सबसे ज्यादा रन बनानें वाले खिलाड़ी हैं।

5.) Alex Hales

इंग्लैंड के बल्लेबाज एलेक्स हेल्स ने भी टी20 वर्ल्डकप में एक शतक लागाया हैं। उन्होंने 2014 में श्रीलंका के खिलाफ 64 गेंदों में 116 रनों की पारी खेली थी।

6.) Ahmed Shehzad

पाकिस्तानी बल्लेबाज अहमद शहजाद ने भी 2014 में बांग्लादेश के खिलाफ 62 गेंदों में 111 रनों की पारी खेली थी और उनका यह रिकॉर्ड कोई भी पाकिस्तानी खिलाड़ी अबतक नहीं तोड़ पाया है।

7.) Tamim Iqbal

बांग्लादेश के बल्लेबाज तमिम इकबाल भी किसी बड़े क्रिकेटर से कम नहीं हैं, उन्होंने भी T20WC में अपनी टीम की तरफ से सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम किया है। इकबाल ने 2016 में ओमान के खिलाफ 63 गेंदों में 103 रनों की पारी खेली थी।

8.) Jos Buttler

जोस बटलर इंग्लैंड के सबसे कंसिस्टेंट बल्लेबाज हैं और अक्सर रन बरसाकर विपक्षी टीम को धराशाई कर देतें हैं। उन्होंने भी 2021 WC के दौरान श्रीलंका के खिलाफ 67 गेंदों में 101 रनों की पारी खेली थी।

9.) Rilee Rossouw

साउथ अफ्रिकी बल्लेबाज राइली रुसो ने 2022 WC में 56 गेंदों में 109 रन बनाए थे। उन्होंवे यह कारनामा बांग्लादेश के खिलाफ किया था। रुसो साउथ अफ्रिका के एकमात्र बल्लेबाज हैं जिन्होंने शतक लगाया हो।

10.) Glenn Phillips

ग्लेन फिलिप्स ने भी T20WC 2022 में 64 गेदों में 104 रन बनाए थे। यह कारनामा उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ किया था, जिसमें खिलाड़ी ने 4 छक्के औऱ 10 चौके लगाए थे।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं। 

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Bhagwant Mann

फ़रवरी 12, 2026

CM Bhagwant Mann

फ़रवरी 12, 2026

फ़रवरी 12, 2026

Bhagwant Mann

फ़रवरी 12, 2026

High Speed Rail Corridor

फ़रवरी 12, 2026

CM Yogi Adityanath

फ़रवरी 12, 2026