---Advertisement---

T20 World Cup 2024: क्या Rishabh Pant ने पक्की की अपनी दावेदारी? अगले हफ्ते चुनी जाएगी वर्ल्डकप टीम

T20 World Cup 2024: Rishabh Pant ने टी20 वर्ल्डकप के लिए फिट होने की दावेदारी भी पेश कर दी है, जिसके टीम का ऐलान अगले हफ्ते में हो सकता है।

Avatar of DNP न्यूज़ डेस्क

By: DNP न्यूज़ डेस्क

Published: अप्रैल 25, 2024 1:05 अपराह्न

Rishabh Pant
Follow Us
---Advertisement---

T20 World Cup 2024: “इतनी खतरनाक चोट के बाद अगर ऋषभ पंत बड़े टूर्नामेंट में खेलने जातें हैं तो यह एक चमत्कार होगा।”, ऐसा कहना था ऋषभ पंत के भयंकर एक्सीडेंट के बाद उनके डॉक्टर्स का और राष्ट्रीय क्रिकेट एकेडमी के मेडिकल स्टाफ का। लेकिन, ऋषभ ने उम्मीद से पहले ठीक होकर और अब आईपीएल जैसे बड़े लीग में शानदार पारी खेलकर यह चमत्कार कर दिखाया है। इसके साथ हीं उन्होंने टी20 वर्ल्डकप के लिए बिल्कुल फिट होने की दावेदारी भी पेश कर दी है, जिसके टीम का ऐलान अगले हफ्ते में कभी भी हो सकता है।

T20 World Cup 2024 में पंत का नाम लगभग तय

Rishabh Pant with Rohit Sharma
Rishabh Pant with Rohit Sharma

आपको बता दें, कल रात हुए दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात टाइटंस के बीच मैच में ऋषभ पंत ने वह कर दिखाया जो एक जानलेवा एक्सीडेंट होने के बाद कोई खिलाड़ी शायद हीं कर सकता है। दिल्ली के विकेटकीपर बल्लेबाज और कप्तान ऋषभ पंत ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ एक धुंआधार पारी खेलते हुए मात्र 43 बॉल में 88 रन बनाए। ऋषभ ने इस दौरान सबसे ज्यादा गुजरात के जिस बॉलर को टारगेट किया, वह अपनी टीम के लिए सबसे किफायती बॉलिंग करने वाले मोहित शर्मा हैं। जिनके 18 गेंदों की बदले बल्लेबाज ने ताबड़तोड़ 62 रन बनाए, जो किसी एक बॉलर के खिलाफ टी20 में सबसे ज्यादा है।

पंत ने जिन परिस्थितियों में रन बनाए और टीम को उबारा वह काबिल-ए-तारिफ है। और, इस नॉक के बाद उन्होंने वेस्टइंडिज में होने वाले T20 World Cup 2024 के लिए भारतीय टीम में अपना नाम खुद हीं लिख लिया है। इससे पहले ऋषभ पंत ने विकेटकीपर के तौर पर भी फिट होने का अपना दावा फिक्स कर चुकें हैं।

मुझे ग्राउंड पर रहना अच्छा लगता है: पंत

Rishabh Pant
Rishabh Pant

दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ने गुजरात के खिलाफ शानदार परफॉर्मेंस के लिए मैन ऑफ द मैच चुने जाने के बाद कहा, “मुझे हर मैच के दौरान ग्राउंड पर रहना अच्छा लगता है और मैं अपना बेस्ट देने के लिए उत्सुक रहता हुँ।” उन्होंने आगे कहा कि इतने लम्बे ब्रेक के बाद मैं हर एक घंटा फिल्ड पर बिताना चाहता हूँ, और मुझे यह बात पसंद है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें।आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं। 

Avatar of DNP न्यूज़ डेस्क

DNP न्यूज़ डेस्क

DNP न्यूज़ डेस्क उत्कृष्ट लेखकों एवं संपादकों का एक प्रशिक्षित समूह है. जो पिछले कई वर्षों से भारत और विदेश में होने वाली महत्वपूर्ण खबरों का विवरण और विश्लेषण करता है.उच्च और विश्वसनीय न्यूज नेटवर्क में डीएनपी हिन्दी की गिनती होती है. मीडिया समूह प्रतिदिन 24 घंटे की ताजातरीन खबरों को सत्यता के साथ लिखकर जनता तक पहुंचाने का कार्य निरंतर करता है
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Bhagwant Mann

फ़रवरी 12, 2026

CM Bhagwant Mann

फ़रवरी 12, 2026

फ़रवरी 12, 2026

Bhagwant Mann

फ़रवरी 12, 2026

High Speed Rail Corridor

फ़रवरी 12, 2026

CM Yogi Adityanath

फ़रवरी 12, 2026